विश्वरूपम हुई रिलीज़ तो 'डैम 99' क्‍यों नहीं?

By Super

नई दिल्ली। फिल्म 'डैम 999' के निर्देशक सोहन रॉय ने कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम' को तमिलनाडु सरकार की स्वीकृति मिलने पर खुशी जाहिर की है। लेकिन वह कहते हैं कि उनकी फिल्म 'डैम 999' को भी राज्य में प्रदर्शन की स्वीकृति मिलनी चाहिए। वह भी न्याय के हकदार हैं।

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु सरकार ने राज्य में कुछ मुस्लिम संगठनों के विरोध को देखते हुए फिल्म 'विश्वरूपम' के प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी। फिल्म के निर्माता-निर्देशक कमल हासन के विवादित दृश्यों को फिल्म से हटाने की बात पर राजी होने के बाद फिल्म से प्रतिबंध हटा दिया गया। रॉय ने कहा, "मैं कमल के लिए खुश हूं। लेकिन मुझे दरकिनार क्यूं कर दिया गया। मेरी फिल्म 'डैम 999' दो सालों से प्रदर्शन के लिए अटकी हुई है और तमिलनाडु सरकार लगातार इस बात को नजरअंदाज कर रही है।"

Dam 999

रॉय ने अपने करोड़ों के नुकसान का हवाला देते हुए कहा, "मैं कमल हासन की बहुत इज्जत करता हूं। लेकिन क्या आपको नहीं लगता कि मैं भी एक इंसान हूं और मैं भी न्याय का हकदार हूं।" नवम्बर 2011 में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके)की शिकायत के बाद रॉय की फिल्म 'डैम 999' को तमिलनाडु सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया था। डीएमके के मुताबिक फिल्म तमिलनाडु और केरल के बीच मुल्लापेरियार बांध विवाद पर आधारित है।

फिल्म को 84 वें एकेडेमी अवार्डस में सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में नामांकन मिलने के बावजूद तमिलनाडु सरकार ने फिल्म को देखने और प्रतिबंध हटाने के बारे में विचार नहीं किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X