‘विश्वरूपम’ के लिए सुप्रीम कोर्ट जायेंगे कमल हासन
कमल हासन की मोस्ट अवेटड फिल्म 'विश्वरूपम' की रिलीज को लेकर अभी भी मामला लटका हुआ है। जिसके चक्कर में कमल हासन आज सुप्रीमकोर्ट जा सकते हैं। मद्रास हाईकोर्ट की डबल बैंच ने तमिलनाडु सरकार की याचिका को स्वीकार करके उसके बैन वाले फैसले को बरकरार रखा है। तो वहीं बुधवार शाम को कमल हासन अपनी फिल्म के कुछ हिस्सों को काटने के लिए राजी हो गये हैं बावजूद इसके फिल्म की रिलीज पर मामला अटका हुआ है।
आपको बता दें कि जहां कमल हासन अपनी फिल्म के प्रदर्शन के लिए कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं वहीं दूसरी ओर इस मसले पर राजनीति भी गर्मा गयी है। डीएमके प्रमुख करुणानिधि ने अपनी पार्टी के मुखपत्र 'मुरासोली' में लिखा है कि राज्य सरकार ने फिल्म की रिलीज से पहले क्यों नहीं सख्त कदम उठाये? आडीएमके ने सवाल खड़ा किया है कि क्या यह जयललिता की कोई सोची समझी चाल है जो कि बदला लेने के मद्देनजर चली गयी है।
करूणानिधी ने अपनी बात को स्पष्ट करने के लिए उल्लेख किया है कि ऐसी खबर है कि अन्नाद्रमुक का करीबी टीवी चैनल फिल्म 'विश्वरूपम'के डीटीएच राईट्स खरीदना चाहता था लेकिन कमल हासन ने उन्हें पैसे के कारण नहीं बेचा जिसके कारण जयललिता सरकार ने फिल्म के रिलीज पर ही प्रतिबंध लगा दिया है। जो कि गलत है।करूणानिधि ने यह भी लिखा है कि सरकार कमल हासन से उस बयान पर भी बदला ले रही है जिसमें उन्होंने कहा था कि वो धोती पहने किसी व्यक्ति को देश का पीएम बनता देखना चाहते हैं, कमल का यह बयान पी चिदंबरम की ओर था। इसी बात से जयललिता गुस्सायी हुई हैं और उन्होंने बदला लेने के मकसद से फिल्म 'विश्वरूपम' को बैन कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications












