7 नवंबर को दिखेगी 'विश्वरूपम 2' की पहली झलक
अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन सात नवंबर को अपने जन्मदिन पर आने वाली फिल्म 'विश्वरूपम 2' का ट्रेलर जारी कर सकते हैं। हासन ने पिछले साल फिल्म 'विश्वरूपम' का ऑरो थ्रीडी ट्रेलर भी अपने जन्मदिन पर ही जारी किया था। फिल्म ईकाई के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "वह अपनी फिल्म का ट्रेलर अपने जन्मदिन के अवसर पर जारी करने के बारे में सोच रहे हैं।
हालांकि इसे पहले ही जारी किया जाना था, लेकिन अभी संपादन का कुछ काम बाकी है। वैसे उनकी तरफ से अभी इस बात की पुष्टि की जानी बाकी है कि वह फिल्म का ट्रेलर जन्मदिन पर ही जारी कर रहे हैं।"
तमिल-हिंदी द्विभाषी फिल्म 'विश्वरूपम 2' की कहानी खुद कमल हासन ने लिखी है और फिल्म के निर्देशक भी वही हैं। उन्होंने फिल्म में मेजर विसाम अहमद कश्मीरी की भूमिका निभाई है।
फिल्म में अभिनेता राहुल बोस, पूजा कुमार, शेखर कपूर और एंड्रिया जेरेमिया ने भी काम किया है। फिल्म का ज्यादातर हिस्सा भारत में ही फिल्माया गया है।
अनुभवी अभिनेत्री वहीदा रहमान फिल्म में हासन की मां की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के निर्माता वेनु रविचंद्रन हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications












