पान सिंह तोमर को लेकर हरियाणा में बवाल

उन्होंने कहा कि फिल्म के निर्देशक के खिलाफ सरकार कार्रवाई करे व फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाए। आज सुबह सैकड़ों लोगों ने हाथ में बैनर लेकर फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया। हम आपको बता दें कि शुक्रवार को चंडीगढ़ के सिनेमा हॉल में रिलिज हुई फिल्म पान सिंह तोमर रिलिज हुई और इसी के साथ शुरू हुआ विवाद। कहा जा रहा है कि फिल्म के अभिनेता इरफान खान संसद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
उनके संवाद सीधे तौर पर भारतीय संविधान के सम्मान को ठेस पहुंचाते है। इसी बात को लेकर वकील अरविंद ठाकुर ने जिला अदालत में आपराधिक शिकायत दायर किए जाने की मांग को लेकर याचिका दायर की है। याचिका में प्रतिवादी पक्षों को समन किए जाने की मांग की गई है। याचिका को मंजूर करते हुए अदालत ने सुनवाई के लिए नौ अप्रैल की तिथि आधारित की है। इससे पहले ग्वालियर में डाकू पान सिंह तोमर के भतीजे बलवंत सिंह ने फिल्म निर्माता तिग्मांशु धूलिया पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था।


Click it and Unblock the Notifications