..................... विश्व हिंदू परिषद ने की 'सड़क 2' को बैन करने की मांग | Vishwa Hindu Parishad claims ‘Sadak 2’ hurts Hindu sentiments; demands ban on the movie - Hindi Filmibeat

विवादों में फंसी 'सड़क 2'- विश्व हिंदू परिषद ने लगाया धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप

महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म सड़क 2 का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। लेकिन ट्रेलर रिलीज के साथ ही विवादों में भी फंस चुका है। एक ओर जहां नेपोटिज्म की वजह से ट्रेलर को लोगों का गुस्सा सहना पड़ रहा है। वहीं, विश्व हिंदू परिषद् ने भी फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है और फिल्म बैन करने की मांग की है।

विश्व हिन्दू परिषद के प्रवक्ता विजय शंकर तिवारी ने अपने ट्विट में लिखा है, "महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'सड़क 2' में एक बार फिर हिन्दू आस्था को अपमानित किया गया है, जिसे हॉटस्टार में दिखाया जाएगा, फिल्म केवल नेपोटिज्म के प्रोडक्ट्स भरे पड़े हैं, जिन्हें महेश भट्ट आगे बढ़ा रहे हैं। केन्द्र सरकार इस पर कार्यवाही करे।"

Sadak 2

वहीं, दूसरे ट्विट में उन्होंने लिखा- "सुनील दत्त के बेटे हैं संजय दत्त, महेश भट्ट की बेटियाँ हैं पूजा और आलिया, सिद्धार्थ रॉय कपूर के भाई हैं आदित्य, इन सबकी फिल्म है सड़क-2, जो आज रिलीज हुई है, अब महेश भट्ट को बताना होगा कि तुम्हारा और तुम्हारी फिल्म का हश्र खान ब्रदर्स जैसा ही होगा। यही नेपोटिज्म है।"

गौरतलब है कि, सड़क 2 के ट्रेलर में दिखाया गया है आलिया भट्ट का किरदार एक नकली साधु के कारण एक अपने प्यार को खो देती हैं। इससे पहले भी 'सड़क 2' को लेकर मामला भी दर्ज कराया गया था।

वहीं, नेपोटिज्म विवाद में घिरे होने की वजह से फिल्म को नुकसान देखना पड़ रहा है। यूट्यूब पर यह सबसे ज्यादा नापसंद किया जाने वाला बॉलीवुड ट्रेलर बन चुका है। इसे अब तक 1.6 मिलियन लोगों ने dislike किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X