विशेष फिल्म्स से महेश भट्ट ने तोड़ा अपना नाता, भाई मुकेश भट्ट की सफाई- झगड़ा नहीं हुआ हमारा
फिल्म निर्माता महेश भट्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महेश भट्ट ने विशेष भट्ट से अपना संबंध खत्म कर लिया है। इसकी जानकारी इस फिल्म निर्माता मुकेश भट्ट ने बताया है कि उनके भाई महेश भट्ट ने पारिवारिक बैनर विशेष फिल्म्स के क्रिएटिव कंसल्टेट के रूप में अब आगे काम नहीं करेंगे।
आपको बता दें कि महेश भट्ट ने दो दशक बाद फिल्म सड़क 2 के साथ साल 2020 में निर्देशन के क्षेत्र वापसी की है। एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने इस पर रोशनी डाली है।

उन्होंने ये जानकारी दी है कि विशेष फिल्म्स हमेशा उनकी कंपनी थी, जिसमें महेश भट्ट केवल एक सलाहकार के तौर पर काम कर रहे थे। अब आने वाले समय में इस बैनर में मुकेश भट्ट के बच्चों, बेटी साक्षी और बेटे विशेष इसे आगे लेकर जायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











