Wedding Photos: त्रियुनीनारायण मंदिर में की शादी, अग्निकुंड में लिए फेरे, माइनस 3 डिग्री में इन स्टार्स ने थाम
Vishal Nikam Akshhaya Hindallkar Wedding: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल अक्षया हिंदळकर और विशाल निकम अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने उत्तराखंड के पवित्र त्रियुगीनारायण मंदिर में पूरे रीति-रिवाज से शादी की।

विशाल के बर्थडे पर हुई शादी
यह शादी 10 फरवरी को हुई, जो विशाल का जन्मदिन भी है। खास दिन को और खास बनाते हुए दोनों ने सात फेरे लेकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की।
माइनस 3 डिग्री में रचाई शादी
शादी पहाड़ों के बीच बसे मंदिर में हुई, जहां तापमान करीब माइनस 3 डिग्री तक पहुंच गया था। ठंड काफी ज्यादा थी, लेकिन फिर भी दोनों ने पूरे उत्साह के साथ सभी रस्में निभाईं।
विशाल अक्षया का वेडिंग लुक
विशाल ने पारंपरिक धोती और सिर पर मुंडावली पहनी थी, जबकि अक्षया ने खूबसूरत लहंगा पहन रखा था। दोनों की जोड़ी बेहद सुंदर लग रही थी। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
यहीं हुआ था शिव पार्वती का विवाह
यह मंदिर उत्तराखंड में स्थित है और मान्यता है कि यहीं भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसी वजह से कई कपल यहां शादी करना पसंद करते हैं। फैंस और दोस्तों की तरफ से इस नए सफर के लिए दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











