'ऑस्कर तक जाऊंगा, नहीं सोचा था..' विशाल जेठवा की फिल्म 'होमबाउंड' ने किया ये कमाल

By Filmibeat Desk

Vishal Jethwa Home Bound: अभिनेता विशाल जेठवा ने अपनी खुशी और उत्साह जाहिर किया है, क्योंकि धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म होमबाउंड ऑस्कर के 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी के लिए एक कदम और आगे बढ़ गई है।

Vishal Jethwa

यह पूरी टीम के लिए गर्व का पल है, क्योंकि फिल्म को दुनिया भर के दर्शकों से लगातार प्यार और सराहना मिल रही है। इस शॉर्टलिस्ट में सभी भेजी गई फिल्मों में से 15 फिल्मों को वोटिंग राउंड के लिए चुना जाता है अब होमबाउंड 22 जनवरी को घोषित होने वाले नामांकन के और भी करीब पहुंच गई है।

अपनी भावनाएं साझा करते हुए विशाल जेठवा ने कहा, "यह पल मेरे लिए किसी सपने जैसा है और बहुत ही विनम्र कर देने वाला है। होमबाउंड का शॉर्टलिस्ट होना और ऑस्कर की ओर आगे बढ़ना ऐसा कुछ है, जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। दुनिया भर के दर्शकों से फिल्म को जो प्यार और समर्थन मिला है, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं।

मैं करण जौहर सर का खास तौर पर धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने इस कहानी और हम कलाकारों पर भरोसा किया। उनके सपने और सहयोग ने होमबाउंड को उड़ान दी। नीरज घायवान सर की संवेदनशीलता, ईमानदारी और साफ सोच ने मुझे ऐसे भावनात्मक पहलुओं को छूने का मौका दिया, जिन्हें मैंने पहले कभी नहीं छुआ था। उनके साथ काम करना मेरे लिए एक बदल देने वाला अनुभव रहा है।

मैं ईशान खट्टर का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिनके जुनून और मेहनत ने हर सीन को और बेहतर बनाया। इस सफर में हमने एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखा। यह सम्मान पूरी टीम का है, जिसने फिल्म में अपना दिल और मेहनत झोंक दी।"

ऑस्कर की शॉर्टलिस्ट में होमबाउंड का नाम शामिल होना इसकी बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान को और मज़बूत करता है। यह मज़बूत कहानी और टीमवर्क का सबूत है और वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा के लिए एक अहम उपलब्धि है।

More from Filmibeat

Read more about: vishal jethwa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X