Tunisha Sharma Suicide से गुस्से में दोस्त Vishal Jethwa- मरने के कई रास्ते हैं, तुनिषा तुम वापस आओगी?

Vishal Jethwa Open Letter for Tunisha Sharma Suicide case:तुनिषा शर्मा ने 20 साल की उम्र में कई सालों का अनुभव अपने पास सहेज कर रखा। 24 दिसंबर को तुनिषा शर्मा के सुसाइड के बाद उनके साथ काम कर चुके कई कलाकार बेहद दुखी हैं। उनके लिए यह सबसे बड़ा सवाल है कि आखिरकार तुनिषा शर्मा ने सुसाइड जैसा बड़ा कदम क्यों उठाया है। एक्टर विशाल जेठवा और तुनिषा शर्मा ने साथ में एक म्यूजिक एल्बम में काम किया था। एक्टर विशाल जेठवा ने भी तुनिषा शर्मा को याद कर बेहद भावुक नोट लिखा है। साथ ही उन्होंने लोगों के लिए एक बड़ा मैसेज भी दिया है। विशाल ने यह भी बताया कि तुनिषा ने एक टैटू करवाया था, सबसे ऊपर प्यार। उन्होंने लिखा है कि कुछ दिन पहले मेरी तुनिषा से मुलाकात हुई। उसने हाथ में टैटू करवाया था। जिसमे ंलिखा खा कि Love Above Everything , मैं यह कहना चाहता था कि तुम इसे Self love Above Everything से क्यों नहीं बदलती? मुझे पछतावा है कि मैंने यह क्यों नहीं बोला तुमसे। सच में बहुत जल्दी चली गई। तुम हमेशा दिल में रहोगी।

तुम वापस आओगी?
उन्होंने आगे कहा है कि तुनिषा को अपने प्यार करने वालों को इस तरह छोड़ कर नहीं जाना चाहिए था। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तुनिषा के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर कर लिखा है कि क्यों मेरे भीतर एक उम्मीद है कि तुम वापस आओगी? मैं तुम्हें बताना चाहता हूं कि ऐसा सिर्फ मैं नहीं बल्कि तुम्हारे फैंस भी यही चाहते हैं।

मैं बहुत अधिक गुस्से में हूं
विशाल ने दर्द में लिखा है कि यह बहुत ही दर्दनाक असहनीय है कि तुमने अपने चाहने वालों और परिवार को ढेर सारा दुख, शोक और सदमा देकर चली गईं। हमें यह मानना और अपनाना पड़ेगा कि तुम चली गई हो और कभी भी लौटोगी। विशाल ने आगे अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा है कि क्या मैं यह कह सकता हूं कि सिर्फ दुखी नहीं, मैं बहुत अधिक गुस्से में हूं। मेरा तुमसे बहुत सारी शिकायत और सवाल भी है।

राधा-कृष्ण बनने का सपना अधूरा रह गया
मेरा तुम्हारे साथ राधा-कृष्ण बनने का सपना अधूरा रह गया। प्योर लव, क्रेजी फैमिली टाइम सभी पलों के मैं अपने पास संभालकर रखूंगा। मुझे यह नहीं पता था कि चार दिन पहले हमारी आखिरी मुलाकात थी। विशाल ने इसी के साथ लोगों के लिए एक मैसेज भी लिखा है।

किसी चीज के लिए ऑब्सेस्ड न हों
उन्होंने लिखा है कि सभी के लिए एक स्पेल मैसेज है। कभी भी किसी इंसान, हालात या भी मटेरियल चीजों को सपने या फिर अपने विचारों को जिंदगी के ऊपर न रखें। कभी भी किसी चीज के लिए ऑब्सेस्ड न हों। जो आपको पूरी तरह से बैचेन कर दे। जिसकी वजह से आप इतना बड़ा कदम उठा ले। जन्म से ज्यादा हमारे पास मरने के कई रास्ते हैं। लेकिन ये कोई नहीं चुनता है।


Click it and Unblock the Notifications











