..................... कल का बाल कलाकार, आज का निर्देशक, Yesterday's actor, today's director - Hindi Filmibeat

कल का बाल कलाकार, आज का निर्देशक

By Staff


अधिकतर बाल कलाकार जहां फिल्मों में बतौर नायक तथा नायिका अपनी किस्मत आज़माने में लगे हुए हैं वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने अभिनय की बजाय सिनेमा के अन्य भागों पर भी अपना ध्यान केन्द्रित कर रखा है.

फिलहाल हम बात कर रहे हैं बाल कलाकार विशाल देसाईं की. फिल्म 'चुपके चुपके', 'अमर अकबर एंथोनी', 'दो और दो पांच' तथा 'याराना' जैसी बेहतरीन फिल्मों में बाल कलाकार की भूमिका निभा चुके विशाल देसाई, जो ज़्यादातर फिल्मों में 'बिट्टू' के नाम से जाने जाते हैं, ने बतौर करियर अभिनय की बजाय निर्देशन को चुना. इन दिनों वे बीआर फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म 'पप्पू पास हो गया' में निर्देशक रवि चोपड़ा के सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं. इससे पहले विशाल फिल्म 'बागबां' तथा 'बाबुल' में भी बतौर सहयोगी निर्देशक के रूप में काम कर चुके हैं.

अभिनय को करियर के रूप में लेने का विशाल का कोई इरादा नहीं है. उनका मानना है कि वह इसी क्षेत्र में कुछ करके दिखाना चाहते हैं. विशाल को अपने बचपन की बहुत सी बातें आज भी याद है. अमिताभ की अधिकतर फिल्मों में वह नज़र आ चुके हैं और यही कारण है कि अमिताभ से वह आज भी काफी जुड़ाव महसूस करते हैं. विशाल खुश हैं कि उनके करियर की शुरुआत की तीनों फिल्म 'बाग़बां', 'बाबुल' तथा 'पप्पू पास हो गया' में अमिताभ बच्चन मौजूद हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X