वंदे मातरम पर बहस होने से इंडिगो और बेरोजगारी खत्म हो गई? सरकार पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी

Vishal Dadlani Vande Mataram: बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी इन दिनों काफी नाराज़ नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब घूम रहा है, जिसमें वो पार्लियामेंट में 'वंदे मातरम्' पर हुई लगभग 10 घंटे की लंबी बहस पर अपनी नाराज़गी जताते दिख रहे हैं।
विशाल ददलानी का वायरल वीडियो
वीडियो में वो कहते हैं, "हेलो भाइयों-बहनों, बड़ी 'खुशखबरी' है... कल हमारी संसद ने 10 घंटे सिर्फ 'वंदे मातरम्' पर बहस कर डाली। ये हमारा देशगान है, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने लिखा था, लोगों की इसमें भावनाएं भी जुड़ी हैं। लेकिन क्या इस बहस से देश की बेरोजगारी खत्म हो गई? महंगाई कम हो गई? हवा साफ हो गई? इंडिगो की परेशानियां दूर हो गईं?"
विशाल ददलानी का बड़ा सवाल
इसके बाद उन्होंने तंज करते हुए ये भी कहा कि संसद का एक मिनट करीब ढाई लाख रुपए का पड़ता है, और कल 10 घंटे बहस चली यानी पूरे 600 मिनट। उन्होंने सवाल उठाया-"क्या इन करीब 15 करोड़ रुपए के खर्च से देश की सारी दिक्कतें हल हो गईं?"


Click it and Unblock the Notifications











