गानों के रीमेक पर भड़के विशाल - शेखर फेम विशाल ददलानी, अभद्र भाषा में दी धमकी
विशाल ददलानी देश के जाने माने संगीतकार जोड़ी विशाल - शेखर का हिस्सा है। और अब विशाल ददलानी ने एक ट्वीट करते हुए देश में चल रहे रीमेक ट्रेंड पर अभद्र सी भाषा में आपत्ति जताई है। विशाल ददलानी बॉलीवुड में चल रहे रीमेक ट्रेंड से राबता नहीं रखते हैं।
इसलिए ट्वीट करते हुए विशाल ददलानी ने धमकी दी कि अगर किसी ने भी विशाल शेखर के किसी भी गाने का रीमेक करने की कोशिश की तो मैं केस कर दूंगा। मेरे गानों को अपने घटिया रीमेक आईडिया से दूर रखो। तुम सब गिद्ध हो। अपने खुद के गाने बनाओ।

अब विशाल ददलानी का गुस्सा तो जायज़ है लेकिन इसमें दो दिक्कतें हैं - पहली उनकी भाषा और दूसरा उनकी दोहरी मानसिकता। दरअसल, ज्ञान उसी आदमी का अच्छा लगता है जो खुद उस काबिल है।
अब विशाल शेखर इससे पहले बचना ऐ हसीनों जैसे गाने को रणबीर कपूर की फिल्म बचना ऐ हसीनों के लिए रीमेक कर चुके हैं। वहीं करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए इस जोड़ी ने तीन गाने रीमेक किए थे - गुलाबी आंखे, ये चांद सा रोशन चेहरा और डिस्को दीवाने।
इतना ही नहीं हाल ही में आई फिल्म वॉर का गाना घुंघरू भी अपनी Hook Up Line एक पुरानी ग़ज़ल से ही उठा चुका है। ऐसे में विशाल ददलानी का गुस्सा काफी बेमानी लगता है ।
हालांकि उनकी इस बात से हम सहमत हैं कि ऐसे कई गाने हैं जिन्होंने रीमेक के साथ ही पुराने गाने की आत्मा मार दी है -


Click it and Unblock the Notifications












