नास्तिक होकर भी इस सिंगर ने घर में लगा रखी है श्री कृष्ण की पेंटिंग! बोले- मैं पूजा नहीं करता लेकिन...

Vishal Dadlani Home Tour: विशाल ददलानी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने माने नाम बन चुके हैं और आपको बता दें कि इस समय वह इंडियन आइडल में बतौर जज के तौर पर नजर आते हैं। विशाल ददलानी उन सेलिब्रिटीज में से एक माने जाते हैं जो अपनी बात को बेबाक अंदाज में रखने से बिल्कुल नहीं डरते।

Vishal Dadlani

विशाल ददलानी का होम टूर

विशाल ददलानी एक सिंगर होने के साथ-साथ म्यूजिक कंपोजर भी है और हाल ही में उन्होंने अपना होम टूर करवाया है। उनका घर बहुत ही ज्यादा आलीशान बना हुआ है और एंट्री लेते ही फाइव स्टार होटल जैसी फीलिंग भी आती है।

घर में रखी हैं यूनिक चीज़ें

विशाल डडलानी के आलीशान घर का थीम व्हाइट दिखाई देता है और उन्होंने अपने घर को बहुत ही यूनिक चीजों से सजा रखा है। उनके घर में टेबल पर रखा हुआ वाइट घोड़े का स्टेचू भी काफी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देता है।

सिंगर के घर में नहीं है टीवी

विशाल डडलानी ने लिविंग रूम में अपनी प्रोफेशनल चीजों को रखा हुआ है और इनको देखकर साफ पता चलता है कि उन्हें अपनी कला से कितना ज्यादा प्यार है। उन्होंने घर पर टीवी भी नहीं लगवाया हुआ है।

विशाल के घर में लगा हुआ है सैटेलाइट

विशाल डडलानी के घर में सैटेलाइट भी मौजूद है और उन्होंने यह भी बताया है कि यह सैटेलाइट अंतरिक्ष जाकर वापस भी आ चुका है। सैटेलाइट देखकर फैंस भी काफी ज्यादा हैरान है।

नास्तिक होकर भी लगा रखी है श्री कृष्ण की पेंटिंग

विशाल डडलानी ने अपने लिविंग रूम में एक पेंटिंग भी लगा रखी है। अगर इस पेंटिंग को दूर से देखेंगे तो उसमें भगवान श्री कृष्ण की झलक साफ देखने के लिए मिलेगी और पास से देखने पर उसमें सिर्फ गोपियां बनी हुई नजर आती है।

जब विशाल ददलानी से सवाल किया गया कि क्या वह भगवान में मानते हैं तो उन्होंने कहा कि मैं नास्तिक हूं। मैं पूजा नहीं करता हूं लेकिन मुझे किसी आस्था से कोई भी समस्या नहीं है। मैं सिगरेट भी नहीं पीता हूं लेकिन घर पर आने वाले मेहमानों के लिए सारी चीजों का इंतजाम कर रखा है। उनके पास में बहुत ही बेहतरीन बुक्स का कलेक्शन भी है।

Read more about: vishal dadlani indian idol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X