पत्नी प्रियाली से तलाक लेंगे विशाल ददलानी
बॉलीवुड के म्यूज़िक कंपोज़र विशाल ददलानी अपनी पत्नी प्रियाली से तलाक लेने वाले हैं।
बॉलीवुड में सेलेब्स का तलाक लेना अब काफी कॉमन हो चुका है। बॉलीवुड में बहुत से ऐसे कपल रह चुके हैं जो काफी सालों तक एक साथ रहे हैं और फिर अचानक से उनकी तलाक की खबरें सामने आ जाती हैं। अब एक और कपल के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं।

जी हां..बॉलीवुड के म्यूज़िक कंपोज़र विशाल ददलानी अपनी पत्नी प्रियाली से तलाक लेने वाले हैं। खबर है ये दोनों कुछ समय से अलग भी रह रहे हैं। तलाक लेने की खबर की पुष्टि खुद विशाल ने की है।
विशाल ने कहा कि कई सालों तक अलग रहने के बाद अब तलाक की अर्जी देने जा रहे हैं। विशााल ने कहा कि यह उनका निजी मामला है इसलिए इस बारें में सिर्फ इतना ही कहना चाहता हैं।
''मुझे अपनी फिल्म को लेकर कोई फीलिंग नहीं होती''
विशाल ने आगे कहा कि उन दोनों के परिवार काफी करीब हैं और तलाक के बाद भी करीब ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा ही अपनी निजी ज़िंदगी को काफी अलग और गोपनीय रखा है इसलिए वो उम्मीद करते हैं कि उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाएगा।
विशाल की शादी टूटना काफी चौकाने वाली खबर है क्योंकि इनकी शादी को काफी साल हो गए थे। वैसे ये पहला कपल नहीं है जो शादी के इतने सालों बाद अलग हो रहे हैं। अरबाज़ खान और मलाइका अरोड़ा खान भी जल्द तलाक लेने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











