'कुंभ का पानी पियो..' विशाल ददलानी ने योगी आदित्यनाथ को किया चैलेंज, सोशल मीडिया पर मचा बवाल!

vishal dadlani yogi Adityanath

Yogi Adityanath Vishal Dadlani- यूपी के प्रयागराज में इस वक्त महाकुंभ को लेकर चर्चा है लेकिन गंगा के प्रदूषित पानी को लेकर भी बातें हो रही हैं। लेकिन हाल ही में योगी आदित्यनाथ ने कुंभ के पानी को लेकर एक ऐसा बयान दिया था जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि कुंभ का पानी पीने के लिए उपयुक्त है। इसके बाद विशाल ददलानी ने इसका जवाब दिया है और कुछ ऐसा कहा है कि बवाल मचा हुआ है।

योगी से क्या बोले विशाल दादलानी

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और कंपोजर विशाल ददलानी ने कुंभ के पानी को पीने लायक बताने वाली बात पर योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। विशाल दादलानी ने कहा, "नफरत करने वालों के बारे में चिंता न करें, सर। हम आप पर विश्वास करते हैं। कृपया आगे बढ़ें और नदी से सीधे कैमरे पर एक अच्छा चंकी ग्लग लें।"

जी हां, विशाल का कहना था कि आप खुद जाकर पानी पिएं और लोगों को दिखाएं। सोशल मीडिया पर विशाल का पोस्ट सामने आया और इसपर दो तरफा रिएक्शन आ रहे हैं। योगी आदित्यनाथ के समर्थक एक ओर उनको ट्रोल कर रहे हैं वहीं दूसरी विशाल ददलानी के समर्थक ट्रोल कर रहे हैं।

लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

योगी आदित्यनाथ पर इस टिप्पणी के बाद एक शख्स ने लिखा, ''अगर योगी जी ने पी लिया तो तुमको तबला बजाना पड़ेगा।'' एक ने लिखा, ''योगी को अब चुनौती स्वीकार कर दिखानी चाहिए कि वह रोज वह गंदा पानी पीते हैं।''

एक ने लिखा, ''ये बीजेपी के पोस्ट के खिलाफ हैं हमेशा..।'' एक ने लिखा, ''बिल्कुल सच...पीकर दिखाओ।'' एक ने लिखा, ''पी लोग बीमार हो जाओगे।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: vishal dadlani yogi adityanath
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X