पीएम मोदी को विशाल दादलानी की नसीहत- चुनाव में रेप पीड़ित महिलाओं के दर्द को मुद्दा ना बनाएं
Recommended Video

हाल ही में सिंगर और कंपोजर विशाल दादलानी ने कुछ ऐसा कर दिया जो कि सुर्खियों में छाया हुआ है। उन्होने पीएम मोदी की एक भाषण को पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठा बताते हुए सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा जवाब दिया है। दरअसल पीएम मोदी ने रेप पीड़ित महिलाओं को लेकर कहा था कि उनके शासल काल में दुष्कर्मियों को 'तीन दिनों, सात दिनों, 11 दिनों और एक माह के अंदर फांसी की सजा दी जा रही है।
प्रधानमंत्री ने यह बयान बुधवार को सूरत में हुए एक युवा कंक्लेव में दिया था। मोदी सरकार के आलोचक रहे ददलानी ने इसे 'झूठा' करार दिया है। उन्होने कहा कि सब झूठ है..सर आपने एक भी रेप के आरोपी कि खिलाफ एक्शन नहीं लिया है।

निर्भया के दुष्कर्मी, आसिफा के दुष्कर्मी, यहां तक कि उन्नाव में बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी भाजपा विधायक सेंगर को भी कुछ नहीं हुआ..वो अभी जिंदा है और पूरी तरह से ठीक है। 'हमें पता है सर चुनाव नजदीक हैं लेकिन आप रेप पीड़ित महिलाओं के दर्द को मुद्दा मत बनाइए प्लीज'।
विशाल दादलानी के इस ट्वीट के उनकी खबर सुर्खियों में छाई हुई और मोदी सरकार इस बात का क्या जवाब देगी ये देखने वाली होगी। विशाल दादलानी एक जाने माने सिंगर और कंपोजर हैं..आइए देखते उनके कुछ शानदार गाने।


Click it and Unblock the Notifications