विशाल की अगली फिल्म में रितिक
शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फ़िल्म कमीने की सफलता के बाद अब निर्देशक विशाल भारद्वाज अपनी अगली फ़िल्म रितिक रोशन के साथ बनाना चाहते हैं। कमीने की सफलता को देखते हुए रितिक ने भी विशाल के साथ काम करने की मंजूरी दे दी है।
विशाल लंबे समय से रितिक के साथ काम करना चाहते हैं और अब जाकर उन्हें मौका मिल ही गया। खबरों के अनुसार विशाल हाल ही मे रितिक के पास एक फ़िल्म का ऑफर लेकर गए थे जिसे रितिक ने फौरन स्वीकार लिया।
रितिक फ़िलहाल संजय लीला भंसाली की फ़िल्म गुजारिश की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसके खत्म होते ही वह विशाल की फ़िल्म की शूटिंग में लग जायेंगे। वैसे भी रितिक को एक बड़ी हिट की तलाश है।
कमीने प्रियंका चोपड़ा रितिक रोशन विशाल भारद्वाज शाहिद कपूर bollywood hindi movies hrithik roshan kaminey vishal bhardwaj


Click it and Unblock the Notifications