2015 की जबर्दस्त सुपरहिट फिल्म, सीक्वल हो गया FINAL, एक और फ्रैंचाइजी शुरु!
बॉलीवुड में रीमेक और सीक्वल फिल्मों की लाइन सी लगी है। बहरहाल, साल 2015 में आई फिल्म तलवार आरूषि हत्याकांड पर बनी थी। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई और सुपरहिट हुई। लिहाजा, विशाल भारद्वाज एक बार फिर क्राइम ड्रामा लेकर आ रहे हैं सीक्वल फिल्म 'तलवार 2' में। यह फिल्म 2017 के रयान इंटरनेश्नल स्कूल मर्डर केस पर आधारित होगा। जिसमें 7 साल के बच्चे की बेहरमी से हत्या कर दी गई थी। लेकिन केस अभी तक सुलझ नहीं पाया है।
सलमान, अक्षय कुमार के साथ बैक टू बैक सीक्वल फिल्में.. एक्ट्रेस ने कहा-
विशाल भारद्वाज इस कहानी को बड़े पर्दे पर उतारने वाले हैं। फिल्म को प्रोड्यूस करेगी जंगली पिक्चर्स। फिलहाल फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। उम्मीद है फिल्म 2019 में रिलीज होगी। फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है।

बता दें कि कुछ महीने पहले ही गुड़गांव के रायन इंटरनैश्नल स्कूल में एक 7 साल के बच्चे की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पहले स्कूल के बस कंडक्टर और फिर स्कूल के ही एक 16 साल के छात्र को आरोपी बनाया गया है। लेकिन अब तक दोषी सामने नहीं आ पाया है।
जंगली पिक्चर्स ने तलवार 2 पर कहा, 'तलवार फिल्म से शुरू हुआ हमारा सफर केवल एक फिल्म तक सीमित नहीं था। सच्ची घटनाओं को ईमानदारी से बड़े पर्दे पर दिखाए जाने का यह एक तरीका है। अब हम एक बार फिर विशाल भारद्वाज के साथ तलवार जैसी फिल्म का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। हम इसे एक फैंचाइजी बनाना चाहते हैं।'
बहरहाल, यहां जानें.. और किन किन फिल्मों के सीक्वल पर हो रही है चर्चा-


Click it and Unblock the Notifications











