अब 'कमीने' बनायेंगे 'हैमलेट'
आप लोग सोच रहे होंगे कि हम क्या बात कर रहे हैं? लेकिन बात ही ऐसी है तो हम क्या करें? जी हां एक बार फिर से सुपरहिट फिल्म कमीने की पूरी टीम एक साथ फिल्म बनाने जा रही है। एक बार फिर से शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज मिलकर फिल्म में काम करने जा रहे हैं।
फिल्म शेक्सपीयर के मशहूर प्ले 'हैमलेट' पर आधारित है। शेक्सपीयर के प्रमुख नाटक 'मैकबेथ' और 'आथैलो' पर फिल्म बनाकर इतिहास रचने के बाद निर्माता-निर्देशक एक बार फिर से शाहिद को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में साथ लेकर आ रहे हैं।
विशाल शेक्सपीयर के ही एक और प्ले जिसका नाम है 'किंग लियर' पर भी फिल्म बनायेंगे जिसके हीरो शाहिद ही होंगे। लेकिन अभी यह तय नहीं है कि पहले 'किंग लियर' बनेगी या फिर 'हैमलेट'। विशाल, अभी फिल्म के लिए अभिनेत्री खोज रहे हैं जो कि शाहिद मियां के साथ मैच हो सके।विशाल की कोशिशों से तो लगता है कि शाहिद मियां का करियर फिर से पटरी पर आ जायेगा क्योंकि पिछले काफी समय से शाहिद कपूर ने सफलता का स्वाद नहीं चखा है। उनकी कई बड़ी फिल्में बॉक्सऑफिस पर औंधे मुंह गिर गयी, जिसकी वजह से उनकी झोली में फ्लॉप फिल्मों का अंबार लग गया है।


Click it and Unblock the Notifications
