विशाल भारद्वाज ने दिया इमाम को धोखा, करा डाला तब्बू का निकाह?
अगर ये खबर सच है और इस इमाम के आरोप सच हैं तो फिर विशाल भारद्वाज और उनकी फिल्म हैदर एक बड़ी मुसीबत में फंस सकती है। दरअसल कश्मीर के एक इमाम ने हैदर के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करने की धमकी दी है और इसके साथ ही 50 लाख रूपये मानहानि मांगी है।
कश्मीर का ये इमाम खुद को विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' में दिखाए जाने से खफा हैं। इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर में हुई थी। गुलाम हसन शाह नाम के इस शख्स का दावा है कि उन्हें फिल्म के एक सीन में दिखाया गया है जिसमें वो तब्बू और के के मेनन का निकाह कराते दिख रहे हैं।
एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, फिल्म की रिलीज के चार महीने बाद शाह ने कानूनी नोटिस भेजकर दावा किया है कि उन्हें धोखे से फिल्म का हिस्सा बनाया गया। उनके मुताबिक उन्हें कहा गया कि फुटेज का इस्तेमाल शिक्षा के उद्देश्य से किया जाएगा, लेकिन उसका इस्तेमाल फिल्म में किया गया। इस कारण से उनकी नौकरी चली गई है।
PICS: चांदनी बार से गज़ाला तक तबू का फिल्मी सफर
अब वो फिल्म में उनकी मानहानि करने के लिए 50 लाख रुपये या एक राष्ट्रीय अखबार में माफीनामे की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि 2014 में रिलीज़ हुई 'हैदर' में शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य किरदारों में थे। फिल्म कई अवार्ड शो की जान बनी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications












