फैन्स के लिए खुशखबरी..स्निफ में इस खास ने दी अपनी मखमली आवाज
इरोज इंटरनेशनल के ट्रिनिटी पिक्चर की स्निफ फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। ये बच्चों की एक एडवेंचर फिल्म है जिसमें 8 साल की सिक्ख बच्चा है जो जासूस बन जाता है। अमोल गुप्ते ने पहले भी बच्चों को ध्यान में रख कर तारे जमीं पर , स्टेनली का डब्बा बना चुके हैं। अमोल गुप्ते विशाल भारद्वाज के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। अमोल गुप्ते ने विशाल भारद्वाज से निवेदन किया कि वो खुद इस फिल्म में गाना गाएं।
इस फिल्म के एक गाने और कितनी दूर को विशाल भारद्वाज ने अपने मखमली आवाज में गाया है। इसे शंकर महादेवन ने गाया है। इसका म्यूजिक मुज्ताबा अजिज ने दिया है। अमोल गुप्ते ने कहा है कि "विशाल भारद्वाज मेरे बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। मैंने कमीने में एक्टिंग की थी। वो मेरे आदर्श हैं। मुझे माचिस से पहचान मिले जिसे उन्होंने कंपोज किया था। पूरा एलबम अपने आप में बिल्कुल अलग और शानदार थी।"

उन्होंने कहा भी-कभी गायक थोड़े सेल्फ ऑब्सेस्ड होते हैं। जब मैं पहली बार विशाल को गाते सना तो मैं बस मंत्रमुग्ध हो गया और उनकी आवाज को ट्रिब्युट देने का सबसे अच्छा तरीका है कि वो खुद गाना गाएं। मुझे ऐसा लगता है जैसे औऱ कितनी दूर तारे जमीन पर का मां गाना जैसा है।"
अमोल गुप्ते ने खुद स्निफ फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म को प्रोड्यूस इरोज इंटरनेशनल ने किया है और फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











