FINAL.. 2015 की सुपरहिट जोड़ी.. 2018 में करेगी धमाका.. ये होगी रिलीज डेट
इन दिनों बॉलीवुड में बायोपिक का चलन काफी चल रहा है। इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ने जा रहा है..और वो नाम है 'सपना दीदी' की। जी हां..अब सपना दीदी की ज़िंदगी पर फिल्म बनाई जाएगी जिसमें दीपिका पादुकोण और इरफान खान की जोड़ी एक बार फिर साथ नज़र आएगी।
इससे पहले दीपिका और इरफान 2015 में आई फिल्म पीकू में नज़र आए थे, जिसमें दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। ये फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी।

ये फिल्म 'अशरफ खान' की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने अपने पति की हत्या के बाद दाऊद के खात्मे को अपना लक्ष्य बना लिया। अशरफ खान ही 'सपना' का असली नाम था।
बहरहाल, आपको बता दें कि इन दिनों दीपिका अपनी आने वाली फिल्म पद्मावती में बिज़ी हैं। इस फिल्म में दीपिका रानी पद्मावती का किरदार निभा रही हैं। डालिए इस फिल्म से से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों पर..


Click it and Unblock the Notifications











