दीपिका करेंगी इरफान का इंतजार, विशाल भारद्वाज ने पोस्टपोंड की फिल्म
इरफान खान ने पिछले दिनों अपनी बीमारी को लेकर खुलासा किया और साथ ही ये भी शेयर किया कि वो इलाज के लिए देश से बाहर जा रहे हैं। फिलहाल इरफान खान की ब्लैकमेल रिलीज होने वाली है और साथ ही वो विशाल भारद्वाज की फिल्म की शूटिंग भी शुरु करने वाले थे जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।
लेकिन फिलहाल उनकी सेहत को देखते हुए विशाल भारद्वाज ने फिल्म को फिलहाल पोस्टपोंड कर दिया है। विशाल भारद्वाज इरफान खान के ठीक होने का इंतजार करेंगे और फिर फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगे। विशाल भारद्वाज ने खुद ट्वीट कर जानकारी शेयर की।
इरफान खान ने कुछ समय पहले ट्वीट कर जानकारी दी थी और कहा था कि - मुझे न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी हुई है। इसके इलाज के लिए मैं विदेश जा रहा हूं। मेरी सभी से प्रार्थना है कि वे मेरे लिए कामनाएं करते रहें। उम्मीद करता हूं कि आपके सामने कुछ और कहानियां लेकर आ सकूं।
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण का किरदार फिल्म में माफिया राहिमा खान का होगा जिन्हें सपना दीदी के नाम से जाना जाता है। वहीं इरफान खान लोकल गैंगस्टर की भूमिका में होंगे।फिल्म एस हुसैन जैदी की किताब माफिया, क्वीन्स ऑफ मुंबई पर आधारित होगी।
विशाल भारद्वाज और दीपिका पादुकोण सहित पूरा बॉलीवुड फिलहाल इरफान खान के स्वस्थ्य होने का इंतजार कर रहा है। इरफान खान के फैन्स भी उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द वापसी करें।


Click it and Unblock the Notifications