ओसामा बिन लादेन पर बनेगी ब्लॉकबस्टर फिल्म..दुनिया भर की होगी नजर..DETAIL
भारत के शानदार डायरेक्टर में से एक विशाल भारद्वाज ओसामा बिन लादेन पर फिल्म बनाएंगे जो मशहूर फिल्म जीरो डार्क थर्टी की प्रीक्वल होगी। फिल्म को पूरी तरह से इंटरनेशनल अंदाज में बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है और इस फिल्म को डायरेक्ट भी विशाल भारद्वाज खुद करेंगे।
ये फिल्म एडरियन लेवी और केथी स्कॉट क्लार्क की किताब 'द एक्साइल' पर आधारित होगी। एडरियन और केथी इससे पहले मुंबई हमलों पर आधारित किताब 'द सीज' भी लिख चुके हैं।द एक्साइल में ओसामा बिन लादेन के बारे में 9/11 की बादकी जिंदगी के बारे में विस्तार से बताया गया है।

इस फिल्म का नाम भी एबटाबाद ही रखा जाएगा ।आपको बता दें कि अमेरिका ने ऑपरेशन जेरोनिमो चलाया था और ओसामा बिन लादेन को मार दिया गया था। पहले तो पूरी दुनिया को इस घटना पर भरोसा नहीं हो रहा था लेकिन तत्कालिन राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा घोषणा करने के बाद लोगों को ओसामा की मौत पर भरोसा हुआ था।
जानिए फिल्म से जुड़े और भी डिटेल।


Click it and Unblock the Notifications











