..................... Vishal Bhardwaj is Very Creative Director: Anushka Sharma | 'आतिशबाज विशाल ने तो मुझे पटाखा बना दिया' - Hindi Filmibeat

'आतिशबाज विशाल ने तो मुझे पटाखा बना दिया'

यशराज डिस्कवरी अनुष्का शर्मा की हर बात निराली है एड फिल्मों से लेकर संजिदा निर्देशकों की पसंद बनी अनुष्का शर्मा इन दिनों जब तक है जान... के प्रोमों में छायी हुईं है लेकिन चर्चित वो विशाल भारद्वाज की फिल्म मटरू की बिजली का मन डोला को लेकर हैं। आप नाम से ही समझ गये होंगे कि फिल्म की खासियत क्या है। अपने किरदार के बारे में बात करती हुई अनुष्का के चेहरे पर अचानक से चमक आ जाती है

अनुष्का ने कहा कि फिल्म ओमकारा देखने के बाद ही मैं विशाल जी की फैन हो गयी थी और जब उन्होंने मुझे फिल्म ऑफर की तो जैसे मेर पैर ही जमीन नहीं पड़े मैंने तुरंत हां कर दी। यह मेरे लिए एक सपने के सच होने के बराबर था।

फिल्म में मेरा रोल एक ऐसी लड़की है जो बहुत हिम्मतवाली है, मस्त मौला है सही बोलूं तो वो एकदम पटाखा है पटाखा इसलिए मैं कह सकती हूं कि आतिशबाज विशाल ने मुझे पटाखा बना दिया। अनुष्का ने कहा कि उनके रोल वाले शॉटस अक्टूबर में शूट होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X