मटरू.. के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज चोटिल
11 जनवरी को विशाल भारद्वाज की बहुचर्चित फिल्म'मटरू की बिजली का मन्डोला' सिनेमाघरों में पहुंचने वाली है। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं। इसलिए फिल्म की पूरी टीम हर इवेंट में दिखायी पड़ रही है। लेकिन मंगलवार को इस प्रमोशन के दौरान बड़ी अनहोनी होने से बच गयी।
गुड़गांव के एक फैशन शो में अपनी फिल्म का प्रचार करने पहुंचे फिल्मकार विशाल भारद्वाज अचानक से स्टेज पर गिर गये हालांकि उनके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें तो नहीं आयी लेकिन उन्हें पांच स्टिच लगे हैं चेहरे पर। डॉक्टरों का कहना है कि चोट गंभीर नहीं हैं लेकिन विशाल को आराम की जरूरत है।
कहा जा रहा है कि भारद्वाज फैशन शो प्रतियोगिता के एक विजेता को अवार्ड देते वक्त स्टेज पर जा रहे थे कि तभी अचानक से किसी ने उन्हें धक्का दे दिया जिसके चलते उनका बैलेंस बिगड़ गया औऱ वो गिर पड़े।
आपको बता दें कि फिल्म 'मटरू की बिजली का मन्डोला' में पंकज कपूर, शबाना आजमी, आर्य बब्बर और एक गुलाबो भैंस भी मुख्य भूमिका में हैं। इमरान फिल्म में एक पढ़े-लिखे गंवई युवक की भूमिका निभा रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications