वयस्कों के लिए नहीं है 'एक थी डायन'
विशाल भारद्वाज की 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म 'एक थी डायन' अभी से ही चर्चा में है। इमरान हाशमी के अभिनय से सजी फिल्म में उनके साथ तीन डायन, काल्कि कोचलिन, कोंकणा सेन शर्मा और हुमा कुरैशी काम कर रही हैं।
फिल्म में हुमा और इमरान के बीच लंबा किसिंग सीन भी है जिसको लेकर काफी हो-हल्ला भी हुआ है। बावजूद इसके फिल्म के निर्माता विशाल का कहना है कि उनकी फिल्म 'एक थी डायन' वयस्कों की फिल्म नहीं है। इस फिल्म में बच्चों का काफी अच्छा काम है। इसलिए इस फिल्म को ए कार्ड नहीं बल्कि यू/ए प्रमाणपत्र मिलना चाहिए।
एक थी डायन की निर्माता एकता कपूर और विशाल भारद्वाज हैं। फिल्म के निर्देशक कनन अय्यर हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म एक थी डायन कोंकणा सेन के पिता मुकुल शर्मा की कहानी पर आधारित है। फिल्म में इमरान हाशमी एक जादूगर बने हैं।हाशमी कहते हैं कि उनका किरदार ऐसा है जिससे लोग खुद को जुड़ा महसूस करेंगे। यह किरदार नकारत्मक और सकारात्मक दोनों ही तरह का है। उन्होंने कहा कि जादूगर का किरदार अब तक का सबसे बेहतरीन किरदार है।
ek thi daayan emraan hashmi ekta kapoor konkana sen sharma vishal bhardwaj एक थी डायन इमरान हाशमी एकता कपूर कोंकणा सेन शर्मा काल्कि कोचलिन विशाल भारद्वाज


Click it and Unblock the Notifications
