क्यों तब्बू ने 'हैदर' के लिए विशाल को हां बोला?

बॉलीवुड की सशक्त अभिनेत्रियों में से एक हैं तब्बू.. जो कि बहुत जल्द आपके सामने फिल्म 'हैदर' के एक दिलचस्प किरदार में नजर आयेंगी।

मदमस्त हुस्न वाली तब्बू ने कहा कि उन्होंने फिल्म 'हैदर' सिर्फ और सिर्फ फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज के कारण की क्योंकि फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ वो दोबारा से काम करना चाहती थीं। मालूम हो कि तब्बू इससे पहले विशाल के साथ फिल्म 'मकबूल' में काम कर चुकी हैं।

विशाल की तारीफ करते हुए तब्बू ने फिल्म के ट्रेलर लांचिग पर कहा "मैं विशाल के साथ दोबारा काम करने के इंतजार में थी। मैं जब काम करती हूं, तो वह रचनात्मक होने के लिए बहुत छूट देते हैं।"वह आपको अपनी मर्जी से कुछ करने देते हैं। वह तब टोकते हैं, जब उन्हें कुछ गलत लगता है, लेकिन मैं उनके साथ काम करने का लुत्फ उठाती हूं।"

गौरतलब है कि 'हैदर' शेक्सपियर के नाटक 'हैमलेट' का फिल्मी रूपांतरण है। भारद्वाज इससे पूर्व भी शेक्सपियर के मशहूर नाटक 'मैकबेथ' (मकबूल) और 'ऑथेलो' (ओंकारा) से प्रेरणा लेकर फिल्म बना चुके हैं। कश्मीर घाटी की पृष्ठभूमि वाली यह फिल्म 'हैदर' नामक एक ऐसे युवक की कहानी है, जो अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता है।

तब्बू ने हैदर में अभिनय करने के अलावा इसमें एक गीत भी गाया है। दो अक्टूबर को रिलीज हो रही इस फिल्म में शाहिद कपूर, इरफान, के के मेनन और श्रद्धा कपूर भी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X