"अक्षय कुमार हर फिल्म के साथ SUPER होते जा रहे हैं"
अक्षय कुमार का टॉयलेट एक प्रेम कथा ट्रेलर रिलीज़ होने जा रहा है और इस ट्रेलर के लिए विशाल भारद्वाज बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। वहीं वो अक्षय कुमार की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा का ट्रेलर रिलीज़ हो रहा है लेकिन सबसे ज़्यादा इस ट्रेलर का इंतज़ार अगर किसी को है, तो वो हैं, रंगून डायरेक्टर विशाल भारद्वाज। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म का नाम ही इतना शानदार है।
विशाल भारद्वाज ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान ये बताया कि अक्षय कुमार एक सपने की तरह होते जा रहे हैं। उन्हें स्क्रीन पर देखना अद्भुत होता जा रहा है।

अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर टॉयलेट एक प्रेम कथा का प्रमोशन शुरू कर चुके हैं। इस फिल्म के सिलसिले में अक्षय कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल चुके हैं।
फिल्म स्वच्छ भारत अभियान और जहां सोच वहां शौचायल जैसी थीम को समेटते हुए एक बेगद हास्यास्पद लेकिन विषय वाली फिल्म है। फिल्म के बारे में बात करते हुए अक्षय ने इसे बेहद दिलचस्प थीम बताया।
[मैंने उनसे कहा कि क्लैश बचा लीजिए, फिल्म हटा लीजिए...पर सुना ही नहीं - शाहरूख खान]
उन्होंने बताया कि देश में 54 प्रतिशत आबादी के बाद शौचालय की सुविधा नहीं है। इसलिए अक्षय ने माना कि थोड़ा सा ड्रामा और कॉमेडी के साथ यदि इस विषय को लोगों तक पहुंचाया जाए तो वो ज़रूर इसमें दिलचस्पी लेंगे।
वैसे भी अक्षय कुमार फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर सोने का अंडा देने वाली मुर्गी हो चुके हैं। वो जिस चीज़ पर हाथ लगा दें उसे हिट ही होना है। जानिए उनकी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications