लता मंगेशकर के जन्मदिन पर विशाल भारद्वाज का तोहफा, रिलीज होगा उनका 22 साल पुराना गाना!
भारत की सुर साम्राज्ञी के नाम से मशहूर है गायिका लता मंगेशकर को लेकर आज चर्चा है और इसका कारण है उनका जन्मदिन। जी हां.. आज यानि 28 सितम्बर 2021 को लता मंगेशकर अपनी अपना 91वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर लगातार उनको बधाई संदेश मिल रहे हैं और उनके चाहने वाले उनको शानदार तोहफों से नवाज रहे हैं। लेकिन इस वक्त तो जो खबर विशाल भारद्वाज की तरफ से आ रही है वो शायद इस साल का सबसे शानदार तोहफा लता जी के लिए होगा।
पता चला है कि विशाल भारद्वाज ने इस बार लता मंगेशकर को तोहफे के तौर पर एक गाना दिया है। ये वो गाना है जो कि आज से करीब 22 साल पहले रिकॉर्ड किया गया था लेकिन किसी कारण से रिलीज नहीं हो पाया।

अब इस गाने को विशाल भारद्वाज रिलीज कर रहे हैँ। खबर है कि इस गाने का टाइटल 'सब ठीक तो है लेकिन सब ठीक नहीं लगता है।' इस गाने का इतिहास ये है कि, किसी फिल्म के लिए गाने को लिखा गया था और कंपोज किया गया था।
गाना तो रिकॉर्ड हो गया, लेकिन फिल्म नहीं बनी। यही कारण है कि गाना आजतक रिलीज नहीं हुआ। गुलजार साहब ने इस गाने को लिखा था। खास बात ये है कि गाने को रिलीज से पहले ना रीमिक्स किया जा रहा है और ना ही इसमें कोई बदलाव आपको देखने को मिलने वाला है।
फैंस इस गाने को लेकर काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैँ। सभी जानते हैं कि लता मंगेशकर की आवाज में एक जादू है और इतना तय है कि गाना रिलीज होकर बड़ा धमाका करेगा।


Click it and Unblock the Notifications