विशाल भारद्वाज बोले, इरफान खान के ठीक होते ही दीपिका पादुकोण के साथ शुरु करेंगे फिल्म
विशाल भारद्वाज इस समय इरफान खान के स्वस्थ होने का इंतजार कर रहे है और चर्चाएं है कि वो इरफान और दीपिका को लेकर फिल्म बनाने जा रहे है। विशाल भारद्वाज ने हाल ही में कहा कि वो इरफान के ठीक होने के बाद दीपिका पादुकोण से बात करके फिल्म को आगे बढ़ाने के बारे में बात करेंगें। गौरतलब है कि इस समय इरफान खान जानलेवा बीमारी कैंसर से लड़ रहे है और खबरों के मुताबिक काफी ज्यादा ठीक हो चुके है। इरफान खान काफी जल्दी वापसी कर सकते है और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी पहले की तरह जी सकते है।
विशाल भारद्वाज का कहना है कि उनको काफी ज्यादा खुशी होगी जब वो वापस लौटकर आएंगे क्योंकि उनके जैसे अभिनेता की हमारी इंडस्ट्री को काफी जरूरत है और लोग उनका इंतजार कर रहे है।

इरफान खान और दीपिका की बात करें तो इसके पहले भी वो फिल्म पीकू में साथ में नजर आ चुके है और दोनो के अभिनय को काफी ज्यादा सराहा गया था। बता दें कि इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे।
अनुराग कश्यप एक बेहतरीन निर्देशक है और इरफान को कैसे उनके अभिनय में ढालना है उनको अच्छी तरह से पता है। इरफान खान का इलाज इस समय लंदन के न्यूयॉर्क में चल रहा है और काफी समय हो गया है।
2017 में रिलीज हुई इस फिल्म हिंदी मीडियम में इरफान खान ने शानदार अभिनय किया था और फिल्म यादगार बन गई। इस फिल्म दर्शकों के साथ साथ क्रिटिक्स की भी तारीफ हासिल की थी और इसको कई अवॉर्ड्स भी मिले थे। जैसे ही इरफान वापस आएंगे उनके पास काफी प्रोजेक्ट है जिनपर उनको काम करना है।


Click it and Unblock the Notifications












