Online Abuse- फुकरे एक्ट्रेस विशाखा सिंह को मिले भद्दे कमेंट्स, डिलीट किया पोस्ट!
फुकरे एक्ट्रेस विशाखा सिंह ने हाल ही में अपने फेसबुक पेज पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने एक टीशर्ट पहन रखी थी, जिसपर लिखा था 'हर एक शख्स किसी और के लिए विदेशी होता है। मैडवर्सिटी की टीशर्ट पहनी है। कुछ और ऐसे ही कोट्स ढूंढ रही हूं।' विशाखा की इस तस्वीर पर किसी ने बहुत ही भद्दा कमेंट किया जिसपर विशाखा नाराज हो गयीं।

विशाखा ने इस भद्दे कमेंट पर भी अपना जवाब दिया और लिखा कि मैं एक महिला हूं और जिसने कमेंट किया है उनकी भी मां, बहन, पत्नी होंगी जो मेरे जैसी ही महिला हैं। क्या आप उन्हें भी इस तरह से कमेंट करते हैं।
कुछ समय बाद विशाखा ने इस पोस्ट को ही डिलीट कर दिया और लिखा कि मैं किसी से डरती नहीं हूं लेकिन बस इन बेकार की बातों में नहीं उलझना चाहती। इसलिए ये पोस्ट डिलीट कर दिया। साथ ही उन्होंने उन सभी फैंस को भी थैंक्स कहा जिन्होंने विशाखा का सपोर्ट किया।

Deleted the post that went viral. Not afraid of anyone but simply tired of unwanted negativity. A big thanks to all those who supported.
Posted by Vishakha Singh on Tuesday, June 9, 2015

विशाखा के अलावा और भी कई एक्ट्रेसेस हैं जिन्हें इस तरह के कमेंट्स सुनने को मिलते हैं लेकिन अक्सर लोग इस तरह के कमेंट्स को निगलेक्ट कर देते हैं। लेकिन विशाखा ने इस बात को सीरियसली लिया और उन्होंने जवाब भी दिया।

Click it and Unblock the Notifications