Haryana Election में वीरेंद्र सहवाग की एंट्री, बीजेपी या कॉंग्रेस? किसके लिए दहाड़े पूर्व क्रिकेटर!

virender sehwag

Virender Sehwag Entry in Haryana Election- हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हो रही है और आए दिन नए नए मामले इसको लेकर सामने आ रहे हैं। कुछ सितारों की एंट्री हो रही है तो कुछ जानी मानी हस्तियां अपने पसंदीद प्रत्याशी को सपोर्ट कर रहे हैं।

इन सबके बीच अब हरियाणा चुनाव में पूर्व इंडियन क्रिकेटर और धाकड़ ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की एंट्री हो गई है। वीरेंद्र सहवाग को लेकर जैसे ही खबर आई कि वो अब हरियाणा चुनाव को लेकर सामने आए हैं तो लोगों में बेचैनी हो गई कि आखिर वो किसी पार्टी की तरफ से हैं? बीजेपी या कॉंग्रेस?

आपको बता दें कि वीरेंद्र सहवाग खुद चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं लेकिन वो कॉंग्रेस के स्टार प्रचारक जरूर बन सकते हैं। खबरें है कि वीरेंद्र सहवाग हरियाणा के तोशाम पहुंचे थे और इस दौरान उन्होने कॉंग्रेस प्रत्याशी अनुरुद्ध चौधरी के लिए वोट की अपील की है।

गौरतलब है कि आज हरियाणा चुनाव के प्रचार प्रसार का आखिरी दिन है और आज कोई भी प्रत्याशी जमकर मेहनत करने से नहीं कतराएगा। शाम 6 बजे प्रचार प्रसार रुकने वाला है। अनिरुद्ध चौधरी के साथ जैसे ही सहवाग की तस्वीर सामने आई लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या बोले लोग

इस खबर पर लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''सबके दिलों पर कॉंग्रेस राज करती है।'' एक ने लिखा, ''जिसे अपनी छवि खराब करनी होती है वो कांग्रेस में जाता है।'' एक ने लिखा, ''अब सहवाग को देश द्रोही बोलेंगे लोग।''

एक ने लिखा, ''सहवाग ने गलत किया है...उनसे ये उम्मीद नहीं थी।'' एक ने लिखा, ''सहवाग से ये उम्मीद कतई न थी देश विरोधी कांग्रेस के लिए काम करेगा।'' एक ने लिखा, ''वीरेंद्र सहवाग जी ये आपने क्या कर दिया।'' इस तरह से लोग सहवाग से सवाल कर रहे हैं।

Read more about: virender sehwag
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X