..................... Virat Kohli wrote a special note for his wife Anushka sharma After winning the ICC T20 World Cup - Hindi Filmibeat

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली ने लिखा पत्नी अनुष्का के लिए स्पेशल नोट, बोले- मैं तुमसे बहुत

Virat Kohli

Virat Kohli wrote a special note for his wife Anushka sharma: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत ने हर एक को इमोशनल कर दिया था। देश दुनिया से टीम इंडिया के लिए जमकर बधाइयां आ रही थीं। आम ही क्या सितारे भी जमकर टीम को बधाई देते दिखे थे। क्रिकेटर्स की पत्नियों ने भी उन्हें जमकर सपोर्ट किया था। अनुष्का शर्मा ने तो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर टीम इंडिया को बधाई देते हुए पोस्ट भी किया था। इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा था। भले ही विराट कोहली उस समय अनुष्का की उस पोस्ट का रिप्लाई ना कर पाए हों, लेकिन हाल ही में विराट कोहली ने पत्नी के लिए एक खास तस्वीर के साथ ही एक खास नोट भी लिखा है।

विराट ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर
विराट कोहली ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वाइफ के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि विराट कोहली ब्लैक कलर की टी-शर्ट और लोअर में नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्का शर्मा व्हाइट कलर की खूबसूरत ड्रेस पहने खूबसूरत लोकेशन पर नजर आ रही हैं। दोनों की इस हंसती मुस्कुराती तस्वीर के साथ ही विराट कोहली एक स्पेशल नोट भी पत्नी के लिए शेयर करते हैं।

लिखा वाइफ के लिए स्पेशल नोट
विराट कोहली अपने इस नोट में लिखते हैं- 'माई लव, तुम्हारे बिना यह सब कुछ संभव नहीं होता। तुम्हारी वजह से मैं विनम्र रहता हूं, तुम जमीनी तौर पर मुझसे जुड़ी रहती हो और हमेशा पूरी ईमानदारी से अपनी बात को रखती हो वह बताती हो जो जैसा है। मैं तुम्हारा जितना आभारी हूं, उतना ही तुम्हारा भी है। तुम्हारा शुक्रिया और मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं कि तुम तुम हो अनुष्का शर्मा'

सितारों के आए जमकर कमेंट्स
बता दें कि इस पोस्ट पर फैन्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। 8 मिलियन लाइक के साथ ही कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। बता दें कि इस पोस्ट पर नितांशी गोयल ने ईवल आई का साइन बनाया है। वहीं विक्रांत मैसी, अथिया शेट्टी, प्रियंका चोपड़ा समेत तमाम सितारों ने तस्वीर पर कमेंट कर विराट के विचारों की तारीफ की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X