..................... Virat Kohli will open his first restaurant in Kishore Kumar's bungalow, take the space on lease! किशोर कुमार के बंगले में विराट कोहली खोलेंगे अपना पहला रेस्तरां, लीज पर ली जगह! - Hindi Filmibeat

किशोर कुमार के बंगले में विराट कोहली खोलेंगे अपना पहला रेस्तरां, लीज पर ली जगह!

विराट कोहली इस वक्त क्रिकेट के अलावा एक और बात को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। खबर है कि वो अब एक रेस्तरां खोल रहे हैं और इसको लेकर कई खबरें सामने आ रहीं हैं। दरअसल मुंबई में विराट कोहली एक नए रेस्तरां के मालिक होंगे, और यह महान अभिनेता-संगीतकार किशोर कुमार से संबंधित होगा। कहा जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने किशोर कुमार के बंगले गौरी कुंज का एक हिस्सा अपने नए रेस्टोरेंट के लिए लीज पर दिया है।

वह इस सौदे के साथ मुंबई में अपने लोकप्रिय रेस्तरां वन8 कम्यून की शाखा शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं। जी हां, विराट कोहली पूरे देश में एक एक करके अपना रेस्तरां खोलेंगे।

virat kohli, kishore kumar, विराट कोहली

रिपोर्ट्स की मानें तो विराट कोहली ने कुछ महीने पहले किशोर कुमार और लीना चंदावरकर के बेटे सुमित कुमार से मुलाकात की थी, जहां चर्चा हुई थी। इस रिपोर्ट में अमित कुमार ने आगे इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा,

"हमने विराट को पांच साल के लिए जगह लीज पर दी है।" उक्त बंगला जुहू की प्राइम लोकेशन पर स्थित है। इन रिपोर्टों से यह भी पता चलता है कि पूरा बंगला विशाल है, लेकिन इसके केवल एक हिस्से को ही पट्टे पर दिया गया है।

इन रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए, तो लॉन्च पार्टी अगले महीने के आसपास कहीं आयोजित होने की उम्मीद है। विराट कोहली इस वक्त एशिया कम खेल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X