विराट-अनुष्का बनने वाले हैं माता-पिता, सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी पोस्ट ने तोड़े रिकॉर्ड
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दुनिया के सामने एनाउंस किया है कि वे जनवरी 2021 में एक संतान के माता-पिता बनने जा रहे हैं, और इसके तुरंत बाद उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खुशखबरी का फव्वारा बन गई! महामारी से ग्रस्त एक ऐसे साल में, जब ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों पर ज्यादातर दुनिया की अनजान गड़बड़ियों के बारे में चर्चा छिड़ी रहती हो, विरुष्का के एनाउंसमेंट ने तत्काल ही बातचीत की दिशा मोड़ दी। इस लेवल की पॉजिटीविटी और गुडविल पूरे साल नदारद थी और हम गुजरे 10 सालों के दौरान ऐसे मुट्ठी भर मौके ही गिना सकते हैं, जब भारत में इतनी ज्यादा पॉजिटीविटी फैली हो और जश्न का ऐसा व्यापक माहौल बना हो।

इस प्रेगनेंसी एनाउंसमेंट पोस्ट को मात्र 24 घंटों में इंस्टाग्राम पर 15.3 मिलियन लाइक मिले और यह सर्वाधिक लाइक की जाने वाली सेलीब्रेटरी/एनाउंसमेंट पोस्ट बन गई। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस प्लेटफॉर्म पर अगले कुछ दिनों में इमेज को आखिरकार कितने लोग पसंद कर चुके होंगे। सिर्फ प्रासंगिकता के लिए आप देखें कि गिगी हदीद की प्रेगनेंसी वाली फोटो को सबसे अधिक 8.2 मिलियन लाइक्स मिले थे, जस्टिन बीबर की हैली बाल्डविन के साथ हुई सगाई को 13.4 मिलियन, सेलेना गोमेज की फ्लोरेंस में छुट्टियां बिताने वाली वेकेशन इमेज को 14.2 मिलियन, सेलेना और उनके दोस्तों के वेकेशन को 14.5 मिलियन तथा ड्वेन जॉनसन की शादी वाली फोटो को 14.6 मिलियन लाइक्स मिले थे।
भारत के सबसे पॉवरफुल कपल विरुष्का सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ी भी हैं। ये दोनों देश के मुखर, सचेत और सोच-विचार में अग्रणी नागरिक हैं, जो अपनी मिसाल पेश करते हुए अगुवाई करते हैं। दोनों स्वयं के अनोखे तरीके से अपने-अपने कार्यक्षेत्र में क्षमता से आगे बढ़ कर प्रदर्शन करते हैं। उनकी शादी भारत में अब तक की सबसे चर्चित शादी थी। जब इन दोनों की शादी वाली तस्वीरें इंटरनेट पर पहलेपहल सामने आई थीं, तो लोग उनकी शादी और रिलेशनशिप की हकीकत में गोते लगाने लगे! अपनी-अपनी शख्सियत रखने और एक कपल के रूप में यह वही जोड़ी है, जिसे लोग सबसे ज्यादा लाड़-प्यार करते हैं।
जैसे ही विरुष्का की प्रेगनेंसी घोषित करने वाली पोस्ट इंटरनेट पर ब्रेक हुई, लगभग समूची क्रिकेटिंग बिरादरी और पूरे बॉलीवुड ने उनके लिए दुआओं और शुभकामनाओं की झड़ी लगा दी। सेंटीमेंट बदलने और 'उम्मीद' तथा 'भलाई' में दोबारा भरोसा कायम करने के लिए भारत को शायद ऐसी ही कोई आशा की किरण चाहिए थी। फिलहाल यह इस एनाउंसमेंट को सेलीब्रेट करने का वक्त है, क्योंकि इस साल की यह एकमात्र खुशखबरी है। कौन जाने यह आगामी महीनों की भी इकलौती गुड न्यूज साबित हो! विरुष्का ने भारत और भारतीयों को एक बार फिर चियर और चेरिश करने के लिए पर्याप्त सामग्री दे दी है।


Click it and Unblock the Notifications