..................... Virat Kohli watched Dhurandhar 2, his review of this film will shake you - Hindi Filmibeat

विराट कोहली को कैसी लगी धुरंधर 2? फिल्म देख किया ऐसा रिव्यू, हैरान रह जाएंगे रणवीर सिंह और आदित्य धर

Virat Kohli on Dhurandhar 2: विराट कोहली ने फिल्म धुरंधर 2 देख ली है और जो रिव्यू दिया है वो हैरान करने वाला है। सभी जानते हैं कि आदित्य धर की इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अपना जलवा दिखाया है।

Virat Kohli on Dhurandhar 2

फिल्म अब तक 1500 करोड़ से ज्यादा की कमाई पूरी दुनिया में कर चुकी है। फिल्म को देखकर कई लोगों ने अपनी अपनी तरह से रिव्यू किया है लेकिन विराट कोहली का ये पोस्ट देखकर आदित्य धर खुश हो जाएंगे।

इस फिल्म को देखने के बाद विराट ने बेहद जमकर तारीफ की है। इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए उन्होने धुरंधर 2 की शान में कसीदे पढ़े हैं। रणवीर सिंह के अभिनय की तारीफ करते कोहली नहीं थक रहे थे लेकिन पूरी स्टारकास्ट की प्रशंसा भी की।

विराट कोहली का 'धुरंधर 2' रिव्यू

क्रिकेटर इस वक्त आईपीएल को लेकर चर्चा में हैं। वक्त निकालकर उन्होंने ये जासूसी थ्रिलर देखी। उन्होने लिखा, ''आज फिल्म देखी और मैं दावे से कह सकता हूं कि भारत में बनी ऐसी फिल्म मैंने पहले कभी नहीं देखी। इसने हर तरह की भावनाओं को उभारा और लगभग चार घंटे तक मैं एक पल भी नहीं डरा। @adityadharfilms, आपकी प्रतिभा और दृढ़ विश्वास आपकी रचना में झलकता है। आपको सलाम। आप एक जीनियस हैं। हालांकि सभी कलाकारों ने अपनी भूमिकाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन @ranveersingh, इस फिल्म के बाद आपने एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है और आपका अभिनय लाजवाब था। वाकई लाजवाब।'' विराट कोहली का ये पोस्ट आग की तरह वायरल हो रहा है।

ना सिर्फ विराट कोहली बल्कि कई ऐसी शख्सियतें हैं जिन्होने इस फिल्म को पसंद किया है और अच्छे अच्छे कमेंट्स किए हैं। 400 करोड़ में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ की आंकड़ा पार किया है जो कि एक जादुई नंबर है। काफी कम ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने घर में इतनी कमाई की है।

Read more about: virat kohli dhurandhar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X