मैच जीतते ही Virat Kohli ने घुमाया लंदन फोन, बनाने लगे ऐसे-ऐसे अजीब से चेहरे, वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli Family Moments: विराट कोहली ने कल रात अपने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के साथियों को प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दिलाई। RCB को 20 ओवर में 177 रनों का पीछा करना था और विराट ने शानदार परफॉर्मेंस के बूते पर इस टार्गेट को हासिल करना आसान हो गया।
विराट कोहली अपनी टीम की जीत के बाद कुछ पर्सनलम मोमेंट सेलिब्रेट करते नजर आए। उन्होंने मैच खत्म होने के तुरंत बाद क्रिकेट के मैदान से अनुष्का शर्मा को कॉल किया और उनके चेहरे के हाव-भाव देखकर लग रहा है कि वो अपने बच्चों से भी बात कर रहे हैं। अब विराट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विराट कोहली का वीडियो वायरल
विराट कोहली एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं जिनकी पूरी दुनिया में जबरदस्त लोकप्रियता है। वहीं, विराट एक परफेक्ट फैमिली मैन भी हैं। अनुष्का शर्मा और अब उनके बच्चों, वामिका कोहली और नवजात बेटे, अकाय कोहली के प्रति उनका प्यार और समर्पण तारीफ करने लायक है। जीत के बाद, विराट ने अपने परिवार के साथ जीत के पल को साझा करने के लिए अनुष्का को फोन किया। विराट की अनुष्का के साथ बातचीत के वीडियो क्लिप एक्स (पूर्व में ट्विटर) और अन्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत जोड़ों में से एक हैं। वे चीजों को छिपाकर रखते हैं, वे अपने निजी जीवन के बारे में ज्यादा चर्चा नहीं करते हैं लेकिन कभी-कभी इस कपल के प्यारे और पर्सनल वीडियोज वायरल हो जाता हैं, जो सबको चौंका देते हैं। उन्होंने पब्लिक में प्यार का अनावश्यक प्रदर्शन नहीं किया और अपने प्यारे रिश्ते के साथ हर कपल के लिए स्टैंडर्ड्स को हमेशा ऊंचा किया है। नेटिज़न्स को वह पल बहुत पसंद आया जो विराट और अनुष्का ने कल रात मैच के बाद साझा किया।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इस साल 15 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे, बेटे अकाय का स्वागत किया। दोनों ने प्राइवेसी कारणों से प्रेग्नेंसी की घोषणा नहीं की थी। माना जा रहा है कि अनुष्का और विराट ने अपने बेटे का स्वागत लंदन में किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस इन्हीं कारणों से कुछ समय के लिए इंग्लैंड में रहने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











