ब्लॉक करने के बाद विराट कोहली का राहुल वैद्य को तोहफा, पिघले सिंगर बोले- आप इंडिया का गर्व हो..

Rahul Vaidya Thanks Virat Kohli

Rahul Vaidya Thanks Virat Kohli For Unblocking: सिंगर राहुल वैद्य और विराट कोहली के बीच पिछले दिनों सोशल मीडिया पर नई कॉन्ट्रोवर्सी देखने को मिली जिसे विराट कोहली ने शांत कर दिया है और इसके लिए अब राहुल वैद्य ने विराट कोहली का शुक्रिया भी अदा किया है। इतना ही नहीं राहुल वैद्य ने विराट कोहली के फैंस और उनके भाई विकास कोहली के लिए स्पेशल नोट लिखा है।

विराट कोहली का किया शुक्रिया

विराट कोहली का एक पोस्ट शेयर करते हुए राहुल वैद्य ने उन्हें अनब्लॉक करने के लिए क्रिकेटर का शुक्रिया अदा किया है। राहुल ने लिखा- 'मुझे अनब्लॉक करने के लिए थैंक्यू विराट कोहली। आप अब तक के बेस्ट बैट्समैन में से एक हो। आप भारत का गर्व हो। जय हिंद। आप और आपकी फैमिली खुश रहे।' इसके अलावा एक पोस्ट करते हुए सिंगर ने अपनी फैमिली को ट्रोल करने वालों को भी करारा जवाब दिया है।

विराट कोहली के फैंस के लिए स्पेशल पोस्ट

इसके साथ ही विराट कोहली के फैंस जिन्होंने राहुल वैद्य को ट्रोल किया था और सिंगर ने उन्हें जोकर बताया था। उनके लिए भी राहुल ने स्पेशल नोट लिखा है। राहुल ने लिखा, "वो नादान लोग जिन्होंने मेरी पत्नी और मेरी बहन को गालियां दी, मेरी बेटी की मॉर्फ्ड तस्वीरें बनाई और मुझे गालियां भेजी और कुछ प्यारे लोग अभी भी ऐसा कर रहे हैं.. भगवान आप सबको सद्बुद्धि दे। मैं भी ऐसा और इससे बदतर लिख सकता हूं लेकिन मैं नहीं चाहता क्योंकि इससे सिर्फ निगेटिविटी बढ़ेगी जो हमें कहीं नहीं ले जाएगी।"

विकास कोहली को भी किया एड्रेस

राहुल वैद्य यहीं नहीं रुके। उन्होंने विराट कोहली के भाई विकास कोहली के लिए भी नोट लिखा है। राहुल वैद्य ने अपने तीसरे नोट में लिखा, "विकास कोहली भाई आपने मुझे जो भी कहा उसका मुझे बुरा नहीं लगा क्योंकि मैं जानता हूं कि आप बहुत अच्छे इंसान हैं और मुझे याद है आप मुझसे मैनचेस्टर या ओवल स्टेडियम के बाहर मिले थे और मेरी सिंगिंग के लिए काफी सारी अच्छी बातें कही थीं।"

राहुल वैद्या का आखिरी पोस्ट

राहुल वैद्य ने इन सबके बात आखिरी में एक चौथा पोस्ट लिखा, "सभी के लिए प्यार और शांति।" राहुल वैद्य के पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस उनकी इस पॉजिटिविटी को काफी पसंद कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X