विराट कोहली ने जीरो के लेकर कर दी अनुष्का शर्मा की तारीफ, लोगों ने किया बुरी तरह से Troll
विराट कोहली को हाल ही में लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर दिया और इसके पीछे कारण था शाहरुख खान की फिल्म जीरो। जीरो को दर्शक कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं। दरअसल विराट कोहली ने फिल्म देखी क्योंकि इस फिल्म में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा लीड रोल में नजर आ रही हैं। विराट ने फिल्म देखने के बाद अनुष्का शर्मा की सोशल मीडिया पर तारीफ कर दी और लिखा कि मैने फिल्म देखी..अनुष्का शर्मा का परफॉर्मेंस काफी शानदार है। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट गया और लोगों ने उनको ट्रोल कर डाला।
गौरतलब है कि फिल्म की रिलीज से पहले लोगों को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें थी लेकिन फिल्म उनके अनुसार खरी नहीं उतर पाई है। शाहरुख, अनुष्का और कैटरीना ने अभिनय अच्छा किया है इसमें कोई दो राय नहीं है लेकिन फिल्म की बेदम कहानी ने काफी ज्यादा निराश किया है।


Click it and Unblock the Notifications