विराट कोहली ने लिया बड़ा फैसला, अपने बड़े भाई के नाम पर की करोड़ों की प्रॉपर्टी

Virat kohlia

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों पब्लिक एरिया से थोड़ा दूर हैं। विराट अपने परिवार और बच्चों की सिक्योरिटी के लिए लंदन में रहते हैं। आए दिनों फैमिली के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। भले ही विराट विदेश में क्यों ना रह रहे हों, लेकिन भारत में उनकी काफी प्रॉपर्टी है। रेस्टोरेंट के अलावा अलीशान घर फ्लैट भी मुंबई में उन्होंने खरीद रखे हैं।

बड़े भाई के नाम पर की करोड़ों की प्रॉपर्टी

वहीं हाल ही में आ रही जानकारी के मुताबिक विराट कोहली ने अपने बड़े भाई के नाम पर प्रॉपर्टी कर दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो कोहली ने तहसील में लगभग 1 घंटे से ज्यादा का समय बिताया। उन्होंने प्रॉपर्टी के पेपर्स साइन किए और जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी अपने भाई विकास कोहली के नाम पर कर दी है। बता दें कि विराट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने से ठीक एक दिन पहले अपने भाई के नाम पर पेपर्स बनावाए। बता दें कि जैसे ही विराट तहसील पहुंचे वहां के कर्मचारी विराट को देखकर उत्साहित हो गए और सभी ने विराट को साथ मिलकर जमकर तस्वीरें खिंचवाईं।

कितने करोड़ की है गुरुग्राम की प्रॉपर्टी

आपको बता दें कि जो विराट ने अपने भाई के नाम पर प्रॉपर्टी की है वह करोड़ों की है। चलिए जानते हैं कि विराट ने कितने करोड़ की पावर ऑफ अटॉर्नी अपने भाई के नाम की है। बता दें कि गुरुग्राम के DLF सिटी फेज-1 में विराट की अलीशान कोठी है। जिसे उन्होंने साल 2021 में खरीदा था। सोर्स की मानें तो इस प्रॉपर्टी की कीमत 80 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। इस कोठी के अलावा गुरुग्राम में विराट के फ्लैट्स भी हैं। कुल मिलाकर 100 करोड़ की प्रॉपर्टी विराट ने अपने भाई के नाम पर कर दी है।

Read more about: virat kohli
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X