Virat Kohli ने Anushka Sharma को माना अपनी प्रेरणा, कहा, 'उसने मां के रूप में बहुत त्याग किया है'

Virat Kohli on Anushka Sharma's sacrifices: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर, 2017 को सात फेरे लिये थे। दोनों की शादी को 5 साल से ज्यादा हो चुके हैं और दोनों की एक बेटी है.. वामिका । इन वर्षों में, उनका रिश्ता पहले से कहीं ज्यादा मजबूत दिखता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, विराट ने अनुष्का के बारे में बात करते हुए कहा कि उसके मां बनने के बाद बहुत त्याग किये हैं और वह अपनी पत्नी को अपनी प्रेरणा के रूप में देखते हैं।
अनुष्का ने बहुत त्याग किये हैं
आरसीबी के पॉडकास्ट के दौरान विराट ने कहा, "पिछले दो सालों में जिस तरह से चीजें हुई हैं, हमारे पास हमारी बेटी है और एक मां के रूप में अनुष्का ने जो त्याग किये हैं, वह बहुत बड़े हैं। उसे देखकर मुझे एहसास हुआ कि मेरी जिंदगी में जो भी तकलीफ है, वो उनके सामने कुछ भी नहीं। जहां तक उम्मीदों का सवाल है, जब तक आपका परिवार आपको उसी रूप में प्यार करता है जो आप हैं, तब तक आप ज्यादा उम्मीद नहीं करते क्योंकि यह बुनियादी जरूरत है।"
अनुष्का को अपनी प्रेरणा मानते हैं विराट
विराट ने आगे कहा, "जब आप प्रेरणा की तलाश करते हैं, तो आप घर से शुरू करते हैं और जाहिर है, अनुष्का मेरे लिए एक बड़ी प्रेरणा रही हैं। मेरे जीवन का एक बिल्कुल अलग नजरिया था। जब आप किसी व्यक्ति के प्यार में पड़ते हैं, तो आप अपने अंदर भी उन बदलाव को प्रोसेस करना शुरू कर देते हैं। जीवन के प्रति अनुष्का का दृष्टिकोण अलग था और इसने मुझे बेहतर बनने के लिए और चीजों को स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया।"
अनुष्का का करियर
फिल्मों की बात करें तो, अनुष्का शर्मा चकदा एक्सप्रेस के साथ 4 साल बाद अभिनय में वापसी कर रही हैं। यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। इसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर होगा।


Click it and Unblock the Notifications