बेटे के जन्म के बाद लंदन की सड़कों पर घूमते दिखे विराट कोहली, फैन्स बोले- जलवा है पापा का...

Virat Kohli spotted at streets of London : भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने फैन्स को फिर खुशखबरी दी है। मंगलवार की रात कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को जानकारी दी कि दोनों दूसरी बार माता पिता बन गए हैं। 15 फरवरी को उन्होंने लंदन में बेटे को जन्म दिया था। अनुष्का शर्मा ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा था- 'सभी को बताते हुए यह बेहद खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई को इस दुनिया में वेलकम किया है। जिंदगी के इस खूबरसूरत पल में आप सभी की दुआएं और शुभकामनाएं चाहिए। आप सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारी प्राइवेसी की इज्जत करें प्यार और आभार।'
लंदन की सड़कों पर दिखे विराट कोहली
इस पोस्ट को देखते ही फैन्स के दिल में खुशी की लहर आ गई है फैन्स और सितारे अनुष्का विराट को बधाई देते थक नहीं रहे हैं। आलिया भट्ट, धनश्री वर्मा, भूमि पेडनेकर, रणवीर सिंह, मेधा शंकर, वाणी कपूर, सचिन तेंदुलकर समेत कई सितारों ने कपल को बधाई दी है। इसी के साथ ही बता दें कि हाल ही में विराट कोहली का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि बच्चे के जन्म के बाद विराट लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। काली लॉन्ग जैकेट पैंट और कैप में विराट कैजुअल लुक में घूमते दिख रहे हैं। इस फोटो पर एक यूजर ने लिखा-जलवा है पापा का तो वहीं दूसरे ने कहा बधाई हो किंग कोहली।
प्राइवेसी का रखा खास ख्याल
बता दें कि प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आने पर भी कपल ने अंत तक चुप्पी साधी रखी। कपल ने पहले बच्चे के जन्म पर भी प्राइवेसी का ध्यान रखा था। 11 जनवरी 2021 को कपल की बेटी वामिका का जन्म हुआ था। काम की बात करें तो आखिरी बार एक्ट्रेस को शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। इसके अलावा वे जल्द ही 'चकदा एक्सप्रेस' में भी नजर आने जा रही हैं। जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











