सरदार बनकर अनुष्का शर्मा के साथ शूटिंग करते विराट कोहली, फैन्स ने कहा रब ने बना दी जोड़ी का सीक्वल शुरू
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पावर कपल कहे जाते हैं और उनकी जोड़ी फैन्स को बेहद पसंद है। दोनों जब भी साथ में किसी एड में दिख जाते हैं तो फैन्स को बस एक शानदार फिल्म की झलक मिल जाती है। ऐसा ही हुआ कुछ उनके नए एड की शूटिंग के दौरान। विराट और अनुष्का साथ में किसी ब्रांड के लिए एड की शूटिंग कर रहे हैं।
इस एड में विराट और अनुष्का एक सरदार जोड़े के रूप में दिखेंगे जिसके लिए विराट कोहली पगड़ी में भी दिखाई दिए। इन दोनों का ये अवतार देख कर फैन्स रह नहीं पाए और तुरंत अपने फेवरिट कपल को रब ने बना दी जोड़ी का सीक्वल बनाने की सलाह दे डाली। फैन्स का कहना है कि सीक्वल की शुरूआत तो इस एड से हो ही गई।

गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुुष्का शर्मा ने अपनी केमिस्ट्री से बार बार फैन्स का दिल जीता है। चाहे वो विराट को कप्तानी पद छोड़ने के बाद उनके समर्थन में अनुष्का शर्मा का भावुक पोस्ट हो या फिर अनुष्का के फैसले का सम्मान करते हुए विराट कोहला का फोटोग्राफर्स से बार बार अपनी बेटी वामिका की तस्वीरें ना लेने का आग्रह।
यहां कुछ बेहद प्यारी तस्वीरों में देखिए कि क्यों हैं विराट और अनुष्का एक पावर कपल

तोड़े हैं सोसाईटी के बनाए नियम
गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दिसबंर 2017 में बिना किसी को भनक लगे, शादी कर ली थी। पिछले साल दिसंबर में उनकी शादी को चार साल पूरे हो चुके हैं। शादी के बाद से ही मिस्टर और मिसेज़ कोहली, पावर कपल बन चुके हैं। सात फेरे लेने के साथ ही, विराट और अनुष्का ने कुछ नियमों को भी तोड़ा था।ये नियम समाज ने बना रखे हैं।

करियर के सबसे ऊंचे मुकाम पर शादी
जो जवान लोग ये मानते हैं कि करियर से ज़्यादा ज़रूरी जीवन में कुछ भी नहीं होता, उनको हम ये बता दें कि ज़िंदगी में किसी का साथ होना बहुत ज़रूरी है। ये बात विराट और अनुष्का ने अच्छे से समझा दी है। जिन लोगों का कहना है कि प्यार से फोकस कम होता है वो ज़रा इन दो लोगों को देख लें। इन्होंने प्यार के साथ ही अपना फोकस बनाया है। विराट ने खुद एक इंटरव्यू में कहा कि जब से अनुष्का आई है, मुझमें फैसले लेने की समझ और ठहराव आया है।

कमबैक की तैयारी में जुट गईं
जिन लोगों को लगता है कि शादी के बाद के हीरोइनों को प्रोजेक्ट मिलना बंद हो जाते हैं या फिर हीरोइन को रिप्लेस कर दिया जाता है। उन्हें बता दें कि अनुष्का की शादी के बाद से तीन फिल्में कर चुकी हैं - परी, सुई धागा और ज़ीरो। वहीं काम से ब्रेक लेने के बाद अनुष्का ने अपनी शादी को भी पूरा समय दिया और अब वो एक बार फिर से अपने कमबैक की तैयारी में जुट गई हैं।

जब सही लगे तब लिए सात फेरे
जिन लोगों को लगता है कि 30 के अंदर शादी करना बेवकूफी है और वो अभी इसके लिए तैयार नहीं है, एक बार फिर सोच लीजिए। हालांकि शादी आप तभी करिए जब आप तैयार हों। लेकिन दिमाग में ये वहम ना बैठाइए कि 30 के अंदर शादी नहीं करनी चाहिए। या 30 के बाद नहीं करनी चाहिए। वहीं अनुष्का के काम को देखते हुए विराट कोहली भी मुंबई शिफ्ट हो गए।

33 की उम्र में पावर कपल
जिन लोगों को लगता है कि छोटे परिवारों के, या बिना किसी कनेक्शन के बड़े सपने नहीं देखे जाते हैं, विराट और अनुष्का उनके लिए एक जीती जागती मिसाल हैं। 33 साल की उम्र में आज विराट और अनुष्का ना ही केवल मिसाल हैं बल्कि पावर कपल भी हैं।

किया बेटी का स्वागत
विराट और अनुष्का ने 2021 में अपनी प्यारी सी बेटी वामिका का स्वागत किया। वामिका की तस्वीरें अनुष्का और विराट अक्सर ही शेयर करते रहते हैं लेकिन कभी वामिका का चेहरा इन तस्वीरों में नहीं दिखता है। विराट और अनुष्का हमेशा मीडिया से गुज़ारिश करते हैं कि उनकी बेटी की तस्वीरे ना खींचे क्योंकि वो चाहते हैं कि उनकी बेटी लाईमलाईट से दूर एक नॉर्मल ज़िंदगी बिताए।


Click it and Unblock the Notifications











