विराट कोहली के बेटे अकाय की पहली झलक आई सामने, VIDEO में रिवील हुआ चेहरा

Virat Kohli son Akaay kohli photo reveal: विराट कोहली इन दिनों अपने मैच की वजह से खास चर्चाओं में बने हुए हैं। इसी के साथ ही वह पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में पूरा परिवार प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने गया था और उसके बाद सभी को एयरपोर्ट पर देखा गया। जहां से हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देकखर लोगों अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।
रिवील हुआ बेटे का चेहरा
जी हां, हाल ही में वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने बेटे और बेटी का चेहरा छिपाते हुए दोनों को कार में बैठालते हैं, लेकिन हाल ही में वायरल हो रहे वीडियो और फोटो में अकाय का चेहरा नजर आ रहा है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैन्स की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। इस तस्वीर को देख फैन्स ने कमेंट की लंबी लाइन लगा दी है।
यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है अकाय और वामिका दोनों ही विराट पर गए हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा नजर ना लगे दोनों को वहीं तीसरे ने कमेंट करते हुए लिखा- दोनों बच्चों की पहचान को हाइड रखना चाहते हैं को क्यों ही तस्वीरें रिवील की जा रही हैं।
नहीं चाहते की बच्चों की तस्वीरों हों वायरल
आपको बता दें कि जब वामिका का जन्म हुआ था तभी से कपल ने यह सोच लिया था कि उन्हें कभी भी बच्चों का चेहरा रिवील नहीं करना है, लेकिन उसके बाद भी हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications