विराट कोहली की तस्वीर आप देखते रह जाएंगे..सुपर क्यूट
विराट कोहली ने हरभजन सिंह की बेटी हिनाया के साथ एक तस्वीर डाली जो बहुत ही क्यूट है।
हरभजन सिंह और गीता बसरा की बेटी हिनाया कितनी क्यूट हैं इस बात से सभी वाकिफ हैं। उनकी तस्वीर अक्सर सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह और गीता बसरा शेयर करते रहते हैं।लेकन हाल में विराट कोहली ने हिनाया के साथ एक सेल्फी पोस्ट की जो इतनी क्यूट है कि आप भी देखते रह जाएंगे।
हिनाया इस तस्वीर में कोहली की गोद में नजर आ रही हैं और शायद वो विराट कोहली की दाढ़ी से खेल रही हैं या कुछ खोज रही हैं। दोनों की ये क्यूट तस्वीर देखकर आपके चेहरे पर भी एक लंबी सी स्माइल आ जाएगी।
हिनाया कितनी क्यूट हैं ये सभी जानते हैं लेकिन विराट कोहली मानते हैं कि कोई इतना खूबसूरत और प्यारा कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा भी कि हरभजन सिंह और गीता बसरा वाकई काफी लकी हैं जो हिनाया उनकी बेटी हैं। हिनाया की तारीफ सिर्फ कोहली नहीं बल्कि सचिन तेंदुलकर भी कर चुके हैं।
सचिन ने भी हिनाया के साथ अपनी एक तस्वीर डाली थी जिसमें हिनाया सचिन का गाल पकड़े नजर आ रही थी। सचिन ने भी हिनाया की काफी तारीफ की थी। कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड अगर अबराम पर मोहित हैं तो क्रिकेट जगत हिनाया पर।
सचिन तेंदुलकर के अलावा युवराज सिंह ने भी हिनाया के साथ तस्वीर खिंचवाने में देरी नहीं की। उनके साथ टाइम बिताने का मौका कोई छोड़ना नहीं चाहता।


Click it and Unblock the Notifications











