IPL के बीच, Virat Kohli ने बेटी वामिका के साथ एक पूल साइड फोटो की शेयर, क्यूटनेस पर फैंस फिदा

virat-kohli-shares-a-cute-swimming-pool-pic-with-daughter-vamika-fans-says-king-with-princess

Virat Kohli with Vamika: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका का चेहरा भले ही मीडिया के सामने ना आता हो, लेकिन इस स्टारकिड को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता रहती है। विराट ने इंस्टाग्राम पर अपनी और बेटी वामिका की एक कैंडिड फोटो शेयर की है, जिसकी क्यूटनेस पर फैंस फिदा हो रहे हैं।

मंगलवार को, क्रिकेटर ने दोनों की पूल साइड की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके चेहरे नहीं दिख रहे। विराट ने ब्लू स्विमवियर और बेज कैप पहनी है, जबकि वामिका क्यूट एक्वा ब्लू और पिंक स्विमसूट में दिखीं। इससे पहले, सोमवार को बेंगलुरू में आईपीएल के एक मैच के दौरान विराट के लिए चीयर करती अनुष्का शर्मा की तस्वीरें भी सामने आई थीं।

अपनी पूल तस्वीर शेयर करते हुए, विराट ने अपने कैप्शन में एक रेड दिल वाला इमोजी जोड़ा है। उनके पोस्ट पर फैंस भी बेहद प्यारा कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- "सबसे प्यारी बाप-बेटी की जोड़ी जिसका सभी को इंतजार था।" वहीं, एक फैन ने लिखा, "किंग अपनी राजकुमारी के साथ।" एक और लिखा- "पिक्चर ऑफ द डे"..

बता दें, विराट कोहली इन दिनों आईपीएल में व्यस्त हैं। 10 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 1 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बल्ले से एक शानदार पारी देखने को मिली। उन्होंने इस सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा।

वहीं, आईपीएल के बीच समय निकालकर विराट अपनी बेटी और पत्नी अनुष्का के साथ भी समय गुजार रहे हैं, जिसे देखकर फैंस भी काफी खुश हैं।

More from Filmibeat

Read more about: virat kohli anushka sharma vamika
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X