दो बच्चो की मां अनुष्का के 36 वें बर्थडे पर कोहली ने बताई पत्नी की अहमियत, बोले- मैं तुम्हारे बिना कुछ भी नहीं

Virat Kohli On Anushka Sharma Birthday: भारतीय टीम के बल्लेबाज विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा अब 36 साल की हो चुकी है। आज वह अपना जन्मदिन मना रही है। लेकिन अब इसी खास मौके पर विराट कोहली ने भी अपनी प्यारी पत्नी अनुष्का के लिए एक बेहद ही प्यार और रोमांटिक पोस्ट किया है। जिसका कैप्शन भी बहुत ही प्यारा है।
हाल ही में विराट कोहली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर खूब प्यार लुटाया।
क्रिकेटर ने इस पोस्ट को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि "मैं तुम्हारे बिना कुछ भी नहीं हूं, हैप्पी बर्थडे माय लव, तुम हमारे जीवन की रोशनी हो और हम तुमको बहुत प्यार करते हैं।"
अब विराट कोहली की इस पोस्ट पर जमकर फैंस भी कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं और अनुष्का शर्मा को भी बधाई दे रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनुष्का और विराट ने 2017 में 11 दिसंबर को शादी की थी। इसके बाद अनुष्का ने एक्टिंग करियर पर ब्रेक लगा दिया और दोनों के दो बच्चे हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
