'मुझे फिर देख नहीं पाओगे..' क्या करने वाले हैं विराट कोहली? बुरी तरह डर गए फैंस!

virat kohli

विराट कोहली की अपनी एक अलग दुनिया है। फैंस उनको इतना प्यार करते हैं जो कि शायद ही मौजूदा दौर में किसी खिलाड़ी को मिलता होगा। लेकिन इस वक्त विराट कोहली ने कुछ ऐसा कह डाला है जिससे कि फैंस डरे हुए हैं।

लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर विराट कोहली क्या करने वाले हैं। गौरतलब है कि विराट कोहली आज पूरी दुनिया में मशहूर हैं और उनके फैन फॉलोविंग करोड़ों में हैं।

उनका प्रभाव ऐसा है कि लॉस एंजिल्स 2028 खेलों के लिए क्रिकेट को ओलंपिक कार्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। लेकिन विराट कोहली ने हाल ही में ये बात क्यों कही है कि, लोग उनको एक लम्हा भी देखने को तरस जाएंगे। जी हां, इस दौरान विराट कोहली का बयान चर्चा में हैं।

क्या बोल गए विराट कोहली

बता दें कि इस दौरान विराट कोहली अपने रिटायरमेंट को लेकर बातें कर रहे थे। उनका कहना था कि, "एक बार जब मेरा काम पूरा हो जाएगा, तो मैं चला जाऊंगा, आप मुझे कुछ समय के लिए नहीं देख पाएंगे। इसलिए जब तक मैं खेलता हूं, तब तक मैं अपना सबकुछ देना चाहता हूं और यही एकमात्र चीज है जो मुझे आगे बढ़ाए रखती है।" विराट कोहली ने सन्यास को लेकर ये बात कही थी। उनका कहना था कि वो रिटायरमेंट के बाद गायब होने वाले हैं।

आगे क्या बोले विराट

विराट कोहली ने कहा, "मेरा मानना है कि खिलाड़ी के तौर पर करियर खत्म होने की एक डेट होती है। मैं इसपर काम कर रहा हूं, मैं यह सोचकर अपना करियर समाप्त नहीं करना चाहता कि 'ओह, क्या होगा अगर मैंने उस विशेष दिन पर ऐसा किया है। क्योंकि मैं इसे हमेशा के लिए जारी नहीं रख सकता।'' विराट कोहली का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है

Read more about: virat kohli
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X