सोनम कपूर की फिल्म में विराट कोहली की Entry- वायरल Video ने मचाया धमाल
काफी समय से सोनम कपूर और दुलकर सलमान की फिल्म द जोया फैक्टर को लेकर चर्चा है। इस फिल्म का शानदार ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है जो कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था। अब एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसको देखकर आप सभी चौंक जाएंगे क्योंकि इसमें इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली नजर आ रहें हैं। जी हां अगर आप ये कहेंगे कि इस फिल्म का हिस्सा विराट कोहली भी होंगे तो गलत नहीं होगा।
दरअसल विराट फिल्म में तो अभिनय करते नजर नहीं आएंगे लेकिन इस वीडियो में वो जोया फैक्टर का प्रमोशन जरूर करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में आप देखेंगें कि विराट कोहली ने एक लॉकेट पहना हुआ है जिसमें सोनम कपूर की तस्वीर बनी हुई है।

पीछे से कॉमेंट्री की आवाज आ रही है कि विराट कोहली अब जोया फैक्टर में मानने लगे हैं। ये मजेदार वीडियो जैसे ही सामने आया काफी तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो को खुद सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट किया है।
इसके अलावा ये वीडियो यू-ट्यूब पर भी वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि ये फिल्म लकी चार्म पर ही बन रही है जो कि सभी लोग किसी ना किसी को मानते हैं। क्रिकेटर्स इस बात को कुछ ज्यादा ही मानते हैं। यही कारण है कि इस प्रोमो में विराट कोहली को लाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











